
जबलपुर. जबलपुर में बीते दिनों किराए के मकान से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के पकड़े जाने के बाद देह व्यापार से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्स रैकेट में पकड़ाईं सेक्स वर्कर्स ने पूछताछ में बताया है कि उन्हें होटलों में ग्राहकों के पास सप्लाई किया जाता था और आने वाले दिनों में कान्हा व बांधवगढ़ में बुकिंग थी। इतना ही नहीं एक कॉल गर्ल ने ये भी बताया है कि दो दिन पहले ही जो कस्टर आया था उसकी गाड़ी पर CEO लिखा हुआ था।
फ्लाइट से आती जाती थीं सेक्स वर्कर
पूछताछ के दौरान ये भी पता चला है कि बांग्लादेश और नेपाल की रहने वाली सेक्स वर्कर फ्लाइट से आती जाती थीं। वो हफ्ते-दस दिन तक शहर में रहती थीं और फिर फ्लाइट पकड़कर वापस चली जाती थीं। नेपाल, पश्चिम बंगाल, रायपुर, जौनपुर और दिल्ली की रहने वाली इन पांचों सेक्स वर्कर एक रात का कस्टमर से 5 से 8 रुपए चार्ज करती थीं जिसमें से 50 फीसदी यानी आधी रकम दलाल संजय तिवारी की गैंग लेती थी और 50 परसेंट उन्हें मिलता था। सभी सेक्स वर्कर्स के शादीशुदा होने का भी पता चला है जो घर से बहाना बनाकर आई थीं।
CEO लिखी गाड़ी में आया था कस्टमर
एक सेक्स वर्कर ने पुलिस को बताया है कि उनकी अगली बुकिंग बांधवगढ़ और कान्हा में थी। जहां जाने के लिए लग्जरी कार भी आने वाली थी। इतना ही नहीं दो दिन पहले वो एक कस्टमर की डिमांड पर एक होटल में गई थी और जो कस्टमर आया था उसकी गाड़ी पर CEO लिखा था। बता दें कि पुलिस ने 7 जून को बुधवार की रात शहर के विजय नगर स्कीम-41 के पास स्थित एक किराए के घर पर छापा मारते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 5 युवतियों समेत 10 लोगों को पकड़ा था।
देखें वीडियो- अजगर-बकरे की लड़ाई, जिंदगी की जंग हारा बकरा
Published on:
09 Jun 2023 08:27 pm

