2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्केट में मची इस खास साड़ी की धूम, पहला स्टॉक आते ही पूरा बिका

सिटी वीमन की पसंद बनी रफल साड़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 27 Feb 2019, 12:21 PM IST

design

saree

जबलपुर. भारतीय परिधान साड़ी में नारी खूब जचती है। ऐसे में डिजाइनर भी तरह-तरह के डिजाइन में साडिय़ां मार्केट में लाते रहते हैं। इन दिनों रफल साड़ी का ट्रेंड जोरों पर है। लाइट वेटेड सिंपल और डार्क रंगों में मिलने वाली यह साड़ी यंग वीमन के बीच काफी पसंद की जा रही है। इन दिनों स्कूलों में फेयरवेल पार्टी भी चल रही है तो वहीं कॉलेजों में भी पार्टी का दौर है। विभिन्न प्रकार की सेरेमनी में जो साड़ी सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही है, वह है रफल साड़ी। यह साड़ी देखने में सिंपल एंड सोबर है। कम वर्क और लाइट वेटेड है, लेकिन पहनने में यूनिक लुक देती है। इसका पल्ला और बॉर्डर में रफल्स बने हुए हैं, जो कि एक नया डिजाइन है।
ट्रेंड में आई है साड़ी

शहर के बाजारों में यह साड़ी भरपूर मिल रही है। इसमें रेडीमेड साड़ी भी आ रही है, जिसमें महिलाओं को प्लेट्स नहीं डालनी पड़ेगी। केवल पल्ला लेना होता है। यह हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक की रेंज में भी अवेलेबल है। जैसे-जैसे रेट बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इनके वर्क भी हैवी होते जाते हैं। दुकानदारों की मानें तो इस साडि़यों का पहला स्टॉक आते ही यह पूरा बिक गया है। अब लोगों की डिमांड पर इसे फिर मंगवाया गया है।
ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट में अवेलेबल

यह साड़ी सबसे पहले ऑनलाइन बाजार में दिखने मिली। इसकी डिमांड बढ़ी तो शहर के दुकानदारों ने भी इन साडिय़ों की वैरायटी बढ़ा ली है। शहर के बड़ा फुहारा, गोरखपुर और सदर मार्केट में भी अब यह साडिय़ां इजीली अवेलेबल हो रही हैं।
हैवी ब्लाउज के साथ

सिटी वीमन रफल्स साड़ी को हैवी ब्लाउज के साथ कैरी कर रहे हैं। रफल्स साड़ी के साथ कलरफुल, मल्टी कलर या गोल्डन ब्लाउज बनवाए जा रहे हैं। इसमें प्रिंटेड ब्लाउज भी कैरी किए जा सकते हैं। इन साडि़यों में सबसे ज्यादा रेड, ग्रीन, ब्लू, पिंक, ब्लैक जैसे कलर पसंद किए जा रहे हैं। यह साड़ी खास डिजाइनर्स से भी डिजाइन करवाई जा रही है।