16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में कटोरा लेकर यहां सड़कों पर भीख मांग रहे पार्षद, चिंताजनक है वजह, देखें वीडियो

- यहां सड़कों पर भीख मांग रहे कांग्रेस पार्षद- कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन- पार्षद बोले- निगम की वित्तीय स्थित खराब है- भीख की राशि से बढ़ाएंगे निगम का वित्तीय वजट- पार्षद

2 min read
Google source verification
congress councilors begging on road

हाथ में कटोरा लेकर यहां सड़कों पर भीख मांग रहे पार्षद, चिंताजनक है वजह, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम की वित्तीय हालत खराब हो चुकी है। इसी के चलते यहां काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद नियमित कर्मचारियों को 1 तारीख तक वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार सुबह जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के सभी पार्षद एकजुट होकर नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने हाथ में कटोरा लेकर सड़क में भीख मांगी। कांग्रेस पार्षदों ने जनता के सामने दुहाई दी कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब हो चुकी है और अब भीख से ही नगर निगम चलेगा। कांग्रेस के सभी पार्षद करीब 2 घंटे तक सड़क पर हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते रहे। इसके बाद कुछ पार्षद तो नगर निगम अधिकारियों के कैबिन में भी चले गए, जहां उन्होंने अधिकारियों से भी भीख मांगी।

यह भी पढ़ें- MPPGCL Recruitment 2024 : बिजली विभाग में निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई, 177500 रुपए मिलेगी सैलरी

इस संबंध में कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी ने बताया कि 1600 करोड़ का एमआईसी में बजट लाया गया है। लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कायाकल्प की करीब 10 करोड़ की राशि उन्हें अभी तक नहीं मिली, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अंधोंसरचना राशि भी जो राज्य सरकार के द्वारा नगर निगम को दी जाती है वो भी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने ये भी कहा कि पार्षद मत के सभी काम सेशन हो चुके, वर्कआर्डर भी जारी हो चुका, लेकिन नगर निगम राशि न होने की बात कह रहा है ऐसे में वार्ड में विकास के काम नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों ने भीख में मिली राशि इकट्ठी कर उसे कटोरा समेत नगर निगम के वित्तीय लेखा अधिकारी को निगम के खाते में जमा कराने को दे दिया है।