6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

election polls 2018 : बीजेपी को हराने कांग्रेस को मिला बड़ा मुद्दा, यहां हुआ खुलासा- देखें वीडियो

बीजेपी को हराने कांग्रेस को मिला बड़ा मुद्दा, यहां हुआ खुलासा
2 min read
Google source verification
MP ELECTION 2018 CONGRESS BJP LETEST NEWS IN HINDI NEEMUCH

कांग्रेस कथन एमपी चुनाव 2018

जबलपुर। केन्द्र सरकार को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं प्रदेश में अबकी बार कांग्रेस सरकार के नारे के साथ वह मैदान में उतर गई है। ऐसे में मूलभूत मुद्दों के साथ कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है। इसी के अंतर्गत कांग्रेस ने 10 सितम्बर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। जिसके लिए प्रदेश में भी नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव और विधायक तरुण भनोत, कार्यवाहक अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू व विनय सक्सेना ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 10 सितम्बर को भारत बंद रखा जाएगा।

news facts- देशव्यापी बंद के तहत 10 जिले में होगा प्रदर्शन
‘नगर निगम ने शहर को बेसहारा छोड़ दिया’

उन्होंने बताया कि सडक़, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था ठप हो चुकी है। नगर निगम ने शहर को बेसहारा छोड़ दिया है। सडक़ें खुदी है। जगह-जगह चिकनगुनिया, डेंगू और वायरल जैसी संक्रामक बीमारियां पांव पसार रही है। खुद महापौर, एमआईसी सदस्य और कांग्रेसी और भाजपा के पार्षद इन बीमारियों के शिकार हैं। उनका आरोप था कि शहर में लगभग 70 से 80 करोड रुपए का सफ ाई का ठेका होता है फि र भी गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैल रहे है।

निगम नहीं तो खुद बनाएंगे सडक़
पत्रकार वार्ता में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के पास सडक़ जर्जर हो चुकी है। हमने नगर निगम को छह दिनों का वक्त दिया है। यदि इसमें उन्होंने इसे ठीक नहीं किया तो अपने खर्च से बनाएंगे। इस दौरान राधेश्याम चौबे, आलोक चंसौरिया, आलोक मिश्रा, रेखा जैन, राजेश सोनकर, विश्वमोहन, अनुराग गढ़वाल, संजय यादव, राशिद सुहैल सिद्दीकी, अभिषेक चौकसे, मुकेश राठौर, शशांक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे