11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में देशी राई और करमा डांस की धूम, जबलपुर की ये लड़की बिखेर रहीं जलवा

अमेरिका में देशी राई और करमा डांस की धूम, जबलपुर की ये लड़की बिखेर रहीं जलवा

less than 1 minute read
Google source verification
dance.jpg

Desi Rai and Karma dance in America

जबलपुर. विदेशों में भारतीय कला और संस्कृति का मान बहुत है। विदेशी लोग भारतीय कला को सीखना चाहते हैं। अमेरिका में बुंदेली संस्कृति की कला बिखरेने का काम जबलपुर की पूजा तिवारी कर रहीं हैं। पूजा 15 सालों से यूएस में रहकर लोगों को कथक और बुंदेली नृत्य सिखा रहीं हैं। जबलपुर में जन्म और पढ़ाई पूरी करने के कारण संस्कारधानी को दिल में बसाए हैं। समय मिलते ही शहर आती हैं। अभी वे गुंजन कला संदन के बुंदेली महोत्सव में शामिल होने आई थीं।

READ MORE- परियट के मगरमच्छों ने मानेगांव में डाला डेरा, डर के साए में लोग- देखें वीडियो

जबलपुर की पूजा तिवारी 15 साल से यूएस में रहकर सिखा रहीं नृत्य

विदेशी बीट्स पर थिरकते हैं
पूजा ने बताया अमेरिका में उन्होंने डांसिंग डीवा के नाम से ग्रुप बनाया है, जिसमें परफॉर्मिंग आर्ट सिखाती हैं। भारतीय मूल के लोगों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस तैयार करवाती हैं। वे कहती हैं विदेशियों को भारतीय लिरिक्स भले समझ नहीं आते, लेकिन वे फोक की बीट्स पर थिरकना पसंद करते हैं।

READ MORE- पत्रिका लाइव वीडियो : अवैध पॉलीथिन के ट्रक हुए गायब! झल्लाए स्वास्थ्य अधिकारी

ऑनलाइन क्लास में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स
उन्होंने जबलपुर के भातखंडे संगीत महाविद्यालय से कथक शिक्षा प्राप्त की है। अब ऑनलाइन क्लास के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर स्टूडेंट्स को कथक और फोक परफॉर्मेंस भी सिखाती हैं।

READ MORE- Insurance company: बीमा कंपनी की नहीं चली, अब देना होगा इतना क्लेम

READ MORE- मप्र के सरकारी कर्मचारियों को राहत, दोबारा मिलेगी नौकरी

READ MORE-ब्रेकिंग न्यूज: जिसके नाम से कांपते थे अधिकारी, उसका रसूख जमीन में मिला दिया- देखें वीडियो