
Dirty call to teenage girl
जबलपुर। एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को मन ही मन पसंद करने लगा। युवक ने किशोरी के समक्ष अपने प्रेम का इजहार करना चाहा लेकिन उसे मौका नहीं मिला। इसके बाद युवक ने किशोरी के किसी परिचित से उसका मोबाइल नंबर पता कर लिया। वह अक्सर किशोरी को फोन करने लगा। शुरुआत में तो युवक ने किशोरी से सामान्य बातचीत की। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत लंबी होने लगी। मझगवां निवासी युवक किशोरी से अश्लील बातें करना लगा। अश£ील बातों से नाराज होकर किशोरी ने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन युवक बार-बार उसे फोर करके परेशान करना लगा। परेशान होकर किशोरी ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस में प्रकरण दर्ज होते ही आरोपित युवक फरार हो गया।
किशोरी बात नहीं करती तो युवक अपशब्द कहता, धमकाता
मझगवां में एसआई चंद्रकांत झा ने बताया कि थाना अन्तर्गत रहने वाली किशोरी से बुधवार शाम 7 बजे मझगवां निवासी सलिल गुप्ता (20) ने मोबाइल पर कॉल किया। वह उससे अश्लील बातें करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपित उसे गालियां देने लगा व धमकाया। ऐसा युवक द्वारा काफी समय से किया जा रहा था। इससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर धारा 54, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। युवक की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
आत्महत्या करने की सोच रही थी किशोरी
युवक के बार-बार फोन करके अश£ील बातें करने और धमकियां देने से किशोरी परेशान हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी युवक के फोन कॉल से त्रस्त हो चुकी थी। वह उससे छुटकारा पाने के विकल्प तलाशने लगी थी। इस बीच उसके मन में आत्महत्या का विचार आया। इसे सोचकर किशोरी अचानक रोने लगी। परिजनों ने जब उसके रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिवार वालों के हिम्मत बढ़ाने पर किशोरी ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
छेड़छाड़ से बचने करने लगी थी कॉल रिसीव
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक पहले भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर चुका है। पूछताछ में बात सामने आयी है कि किशोरी पर युवक गंदी नीयत रखता था। वह उसे बाजार आते-जाते छेड़ता था। एक दिन युवक ने किशोरी को फोन किया तो उसने बातचीत करने पर छेड़छाड़ नहीं करने का वादा किया। छेड़छाड़ से बचने के लिए किशोरी चोरी छिपे युवक से फोन पर बात करने लगी। लेकिन कुछ दिनों बाद वह फोन करके उसे मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। इसे लेकर युवती मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
Published on:
28 Sept 2017 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
