6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

dog treatment लेब्राडोर के पेट में निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हो गए हैरान, एमपी में पहला मामला

वेटरनरी विश्वविद्यालय में सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर में अपनी तरह का प्रदेश का पहला आपरेशन, गेस्ट्रोस्कोप के साथ सर्जरी कर बचाई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 29 Aug 2017, 10:01 AM IST

dog treatment sexy dog dog videos  girl and dog Veterinary physician veterinary university madhya pradesh india

dog treatment sexy dog dog videos girl and dog Veterinary physician veterinary university madhya pradesh india

जबलपुर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पहले सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर में ऑपरेशन से दो बड़े कंचे निकालकर एक लेब्राडोर प्रजाति के स्वान की जान बचाई गई। कंचे उसके आमाशय में फंसे थे। एक माह से स्नूपी ने खाना पीना छोड़ दिया था। यहां-वहां इलाज के बाद भी जब कहीं राहत नहीं मिली तो आइडियल हाइट निवासी पलक भन्नारिया एक वर्षीय लेब्राडोर को लेकर वेटरनरी हॉस्पिटल पहुंची।

READ ALSO- anant chaturdashi अनंत चतुर्दशी 2017 पर बांधें ये चौदह गांठ, दूर होंगी साडी मुसीबतें, जानें पूजा विधि और व्रत कथा

तीन प्रयासों के बाद निकाला
शल्य चिकित्सक डॉ. वीपी चंद्रपुरिया के मार्गदर्शन में डॉ. शोभा जावरे, डॉ. संजय वर्मा ने अमाशय में फंसे कांच के गोले को निकालने के लिए एण्डोस्कोपी पद्धति का उपयोग किया। एक कंचा बाहर आ गया, लेकिन दूसरा बाहर नहीं आ पा रहा था। चिकित्सकों ने श्वान को बेहोश कर गेस्ट्रोस्कोप को मुंह के द्वारा आमाशय तक पहुंचाया। आंवले के आकार का बड़ा कंचा अंदरुनी परत पर चिपका था। उसे गेस्ट्रोस्कोप की बास्केट के द्वारा तीन प्रयासों के बाद निकाला गया

READ ALSO- Radha Ashtami ऐसे करें राधा जी का पूजन, मिलेगी कृष्णा जी की कृपा- जानें व्रत कथा एवं पूजा विधि

प्रदेश में पहली बार ऑपरेशन
गेस्ट्रोस्कोप द्वारा विभाग में श्वानों के आमाशय से पॉलीथीन एवं बैंडेज रोल भी निकाले गए हैं, किंतु गोलाकार कांच निकालने का सफल गेस्ट्रोस्कोप ऑपरेशन प्रदेश में पहली बार हुआ है। वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ. पीडी जुयाल ने कहा कि टीम को बधाई देते हुए आगे भी पशु हित में नई तकनीक अपनाने प्रेरित किया गया है।

READ MUST-

rashifal हनुमान जी की कृपा से बनेंगे इनके काम, आपको करना पड़ेगा संघर्ष, जानें मंगलवार का राशिफल

indian congress कांग्रेस का झंडा लेकर पहुंचे युवकों को पुलिस जमकर पीटा- देखें वीडियो

#metro #train मध्य प्रदेश में मेट्रो ट्रेन का पहला चरण पूरा, जल्द से जल्द दौड़ाने की तैयारी