
Dress codes for college students in mp
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की गल्र्स स्टूडेंट्स अब साड़ी पहनेंगी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वे जींस-टी शर्ट या अन्य किसी परिधान में नजर नहीं आ सकेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत के लिए पारंपरिक भारतीय गणवेश पहनने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के अनुसार छात्राओं के लिए क्रीम कलर की साड़ी तय की गई है। विवि के ३०वें दीक्षांत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन शामिल होंगी। दीक्षांत में मानद उपाधि दिए जाने को लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है।
दीक्षांत समारोह में छात्राओं का ही नहीं बल्कि छात्रों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। गणवेश के लिए छात्रों को सफेद रंग का कुर्ता, पैजामा खुद खरीदना होगा। उत्तरीय एवं पगड़ी विश्वविद्यालय खुद काउंटर से बेची जाएगी। उत्तरीय के लिए पीएचडी धारियों को क्रीम कलर का जबकि गोल्ड मेडल के छात्रों के लिए लेमन यलो कलर का होगा। जबकि पगड़ी चुनरी रंग की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उत्तरीय के लिए १०० रुपए एवं पगड़ी के लिए ८० रुपए शुल्क तय किया है। अभी इसकी खरीदी के लिए अन्य विश्वविद्यालयों में एजेंसी द्वारा की गई सप्लाई के कोटेशन मंगाए जा रहे हैं।
३२२ छात्रों को मिलेगी पीएचडी
दीक्षांत में विश्वविद्यालय के ३२२ छात्रों को पीएचडी जबकि ११६ छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। ३ मई को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी डीन की अलग समिति गठित की गई है। मंच संचालन, भोजन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित करीब ८ समितियों का गठन किया गया है।
राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम
दीक्षांत समरोह में राज्यपाल आनंदी बेन शामिल होंगी। दीक्षांत में मानद उपाधि दिए जाने को लेकर राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दो लोगों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। कार्यपरिषद ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
Published on:
16 Apr 2018 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
