इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते भी अधिकांश ब्रांचों की सीटें नहीं भर सकी हैं। ऑल इंडिया टेक्निकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों ने पहले दौर की काउंसलिंग में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, डाटा साइंस, मेकाट्रॉनिक्स जैसी ब्रांचों के प्रति अधिक रुचि दिखाई है। इन ब्रांचों की मांग के चलते अन्य ब्रांचों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संया कम है।