
fake ghee factory
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी में एक घर में चल रही नकली घी फैक्ट्री मिली है। मौके से 60 किलोग्राम नकली घी सहित, वनस्पति घी और रिफाइंड ऑयल बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार सिटी साउथ एएसपी संजीव उइके और एएसपी क्राइम गोपाल खांडेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधावार को हाथीताल गुरुद्वारे के सामने रहने वाले सुरेश गुप्ता के घर पर दबिश दी। जांच में घर के अंदर नकली घी बनाने के लिए स्टोर करके रखी गई सामग्री मिली। छानबीन में घर में पॉलीथीन में करीब 60 किलोग्राम नकली घी तैयार किया हुआ मिला। इसकी कीमत करीब साढ़े 42 हजार रुपए बताई जा रही है।
मौके पर मिले 45 वर्षीय सुरेश गुप्ता ने घी पॉलीथिन के पैकेट में पैक कर बेचने की जानकारी दी है। सूचना पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मामले में जांच शुरु कर दी है। मौके से 60 किलो तैयार किया हुआ नकली घी, गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
Published on:
17 Sept 2020 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
