
latest hair style of boys in india
जबलपुर. कॉलेज की दहलीज पर पहला कदम रखने वाले स्टूडेंट्स के बीच कॉलेज में फस्र्ट इम्प्रेशन लुक को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए वे सबसे ज्यादा ग्रूमिंग पर ध्यान दे रहे है। एक ओर जहां ड्रेसेज की तैयारी चल रही है, वही यंगस्टस ग्रूमिंग पर अधिक फोकस कर रहे हैं।
प्रसिद्ध सैलूनों में जबर्दस्त गहमागहमी
गल्र्स और बॉयज ब्यूटी सैलून में इन दिनों तरह-तरह के हेयर एंड ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हुए दिख रहे है। वैसे भी जबलपुर के हेयर एंड ब्यूटी सैलून बहुत फेमस हैं। पूरे महाकौशल क्षेत्र के युवा यहां हेयर कटिंग के लिए आते हैं। लुक्स के अनुसार हेयर कट करने में यहां के हेयर स्टाइलिस्ट का कोई सानी नहीं है। ऐसे में अधिकांश प्रसिद्ध सैलूनों में जबर्दस्त गहमागहमी चल रही है।
हेयर ट्रीटमेंट पर फोकस
गल्र्स स्कूल से कॉलेज में एंटर हो रही है, इसके लिए लुक भी डिफरेंट चाहती हैं। हेयर एक्सपर्ट अरुण श्रीवास ने बताया कि बालों की सेटिंग से फेस का लुक बहुत जल्दी चेंज होता है। यही वजह है कि इन दिनों गल्र्स डिफरेंट हेयर कट ले रही हैं। लेजरकट, क्लासिक स्क्वेयर, डायमण्ड कट, फैदर कट की डिमांड है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के हेयर कट को गल्र्स खूब फॉलो कर रही हैं। स्कूल में सिम्पल हेयर रखना या चोटी बनाकर जाना पड़ता था, लेकिन अब गल्र्स ओपन हेयर या डिफरेंट लेटेस्ट ट्रेंडी हेयर कट रखना चाह रही हैं। इन सब के अलावा गल्र्स में हेयर स्पा भी कॉमन हो रहा है, ताकि उनके बाल सिल्की और शायनी हो जाएं। इन सब के लिए गल्र्स महंगे से मंहगा हेयर स्पा ट्रीटमेंट भी ले रही हैं।
बॉयज में भी क्रेज
ग्रूमिंग के मामले में गल्र्स ही नहीं, बॉयज भी इसे अपना रहे हैं। सैलून कर्मचारी राजेश श्रीवास ने बताया कि बॉयज भी फेडेड, लॉन्ग बीयर्ड, अंडर कट, फ्रें च हेयर कट, वी शेप जैसे लेटेस्ट हेयर कट से लुक को चेंज कर रहे हैं। ‘फस्र्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन’ इसी बात को ध्यान में रखकर कॉलेज कैम्पस में पहली बार जाने वाले बॉयज भी समय के हिसाब अपडेट हो रहे हैं। सौरव रजक ने बताया कि वे भी कॉलेज में सबसे अलग दिखने के लिए ग्रूमिंग पर फोकस कर रहे हैं और कॉलेज में नए अवतार में जाने के लिए एक्साइटेड हैं।
Published on:
10 Jul 2018 10:56 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
