5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाप-बेटा और बहू चला रहे थे सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो अंदर नजारा देखकर रह गई दंग

-बाप-बेटे और बहू के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश-किराए के मकान में चला रहे थे देह व्यापार-ग्राहक बनकर पहुंच गई पुलिस-युवतियों समेत 10 लोग गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
News

बाप-बेटा और बहू चला रहे थे सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो अंदर नजारा देखकर रह गई दंग

जबलपुर. मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि, शहर के पॉश इलाके में स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा था। जानकारी मिलने पर ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, यहां पिता, बेटा और बहू मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए बहू पैसे लेती थी. पुलिस ने पिता, बेटा और बहू के साथ 2 युवतियों और 10 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसर, मौके पर अधिकतर लोग आपत्तिजनक हालत में थे।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के संजीवनी नगर थाना स्थित जेसुजा सिटी में किराए का मकान लिया हुआ था। यहां रहने वाला परिवार साथ रहने की आड़ में देह व्यापार चला रहा था। पकड़े गए मुख्य आरोपियों में पिता कृष्ण कुमार दुबे, उनका बेटा सुनील दुबे और बहू शामिल है। ये परिवार मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला वाला है। परिवार के लोग गोरखधंधे में लिप्त मिले हैं। पुलिस के अनुसार, यहां बुकिंग कर लड़कियां बुलाई जाती थीं। इसके लिए पैसों का ट्रांजेक्शन ऑनलाइन ही किये जाते हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- आशिक की चाहत में 3 बच्चों की मां ने कर दी पति की हत्या, फिर भरी सभा में इस तरह कबूल किया गुनाह, VIDEO


ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, शहर के जसूजा सिटी में कृष्ण कुमार दुबे अपने बेटे सुनील दुबे और बहू के साथ किराये के मकान में सैक्स रैकेट चला रहे हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि करने के लिए एक टीम गठित कर ग्राहक बनाकर संबंधित स्थान पर भेजा। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि देह व्यापार में लिप्त कृष्ण कुमार दुबे की बहू जिन ग्राहकों के पास पैसे नहीं होते थे, उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा लेती थी।