
इथेनॉल प्लांट की फाइल फोटो
जबलपुर. शहपुरा क्षेत्र इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित होते जा रहा है। पहले से कुछ बड़ी इंडस्ट्री चल रही हैं, अब भविष्य के ईंधन के रूप में प्रसिद्ध इथेनॉल का प्लांट भी यहां स्थापित हो गया है। 120 केएल क्षमता वाले इस प्लांट से एक माह के भीतर उत्पादन शुरू होने जा रहा है। ऐसे चार और प्लांट जिले में प्लांट प्रस्तावित हैं।
जिले की शहपुरा तहसील के ग्राम कैथरा में चावल से बनने वाले इथेनॉल की सप्लाई केंद्र सरकार की योजना के तहत देश की तीनों प्रमुख तेल कंपनियों को होगी। चावल से ईंधन बनाने का प्रमुख कारण इसकी क्षेत्र में कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए निवेशक की तरफ से भी इसमें रुचि ली गई है। ज्ञात हो कि जिले में जितने इथेनॉल प्लांट आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर ग्रेन बेस्ड है। यानि अनाज से ईंधन तैयार होगा।
भिटौनी में लगे हैं कंपनियों के प्लांट
अभी इथेनॉल को पेट्रोल में मिश्रित किया जाता है। शहपुरा भिटौनी में तेल कंपनी बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसील के डिपो में ऑटोमैटिक मशीनों से इसे पेट्रोल में मिलाया जाता है। इस मिश्रित पेट्रोल का उपयोग लोग वाहनों में कर रहे हैं। अभी यह बाहर से आता था, लेकिन अब जिले में उपलबध होगा। इससे कंपनियाें को ग्रीन ईंधन की उपलब्धता आसान होगी। यह भी तय है कि भविष्य इसका ज्यादा मिश्रण होगा।
200 लोगों को मिलेगा रोजगार
निजी क्षेत्र के इस पहले प्लांट से 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी ने इसमें 130 करोड़ रुपए का निवेश किया है। प्रतिदिन 120 केएल इथेनॉल तैयार किया जाएगा। निर्माता कंपनी के मनीष सिंह ने बताया कि एक माह के भीतर प्लांट कमीशन हो जाएगा। इसकी स्थापना केंद्र सरकार की पेट्रोल ब्लेंडिंग स्कीम के अंतर्गत की जा रही है।
शहपुरा बन रहा है बड़ा हब
शहपुरा क्षेत्र इंडस्ट्री के लिहाज से बड़ा हब बनते जा रहा हैं। वर्षों से यहां पर तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो हैं। इसमें पेट्रोल डीजल के अलावा एलपीजी का भंडारण होता है। कुछ साल पहले यहां मटर प्रोसेसिंग का बड़ा प्लांट लगा है। एक शक्कर मिल भी चल रही है। वहीं एमपीआइडीसी ने 250 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है।
जिले में चार और प्लांट भी होंगे शुरू
औद्योगिक क्षेत्र--भूमि का रकबा--निवेश--रोजगार--क्षमता
हरगढ़ सिहोरा 6.186 125 70 125
हरगढ़ सिहोरा 11.870 175 200 250
उमरिया-डुंगरिया 8.00 240 200 150
मनेरी मंडला 6.600 100 59 100
नोट : भूमि हेक्टेयर में, निवेश करोड़ में, उत्पादन प्रतिदिन किली।
Updated on:
27 Jul 2023 12:03 am
Published on:
26 Jul 2023 11:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
