26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी बुक कर लें टिकट, दीपावली पर 10 हजार तक महंगी होगी ‘फ्लाइट’ !

MP News: सबसे कम फेयर इन दिनों जबलपुर से जगदलपुर का है। यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को ही है।
less than 1 minute read
Google source verification
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News: दीपावली पर हवाई जहाज से जबलपुर से दिल्ली, बैंगलूरु, हैदराबाद और मुंबई जाना और वहां से जबलपुर आना फिलहाल पिछले साल की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है। विमान कंपनियों ने फेयर में बढ़ोत्तरी नहीं की है। हालांकि दीपावली पास आएगी, तो फेयर में इजाफा हो सकता है। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा फेयर जबलपुर से बैंगलूरु जाने का है। दीपावली के एक दिन बाद का फेयर साढ़े नौ हजार रुपए है।

हालांकि जानकारों का मानना है कि यह 18 से 19 हजार तक पहुंच सकता है। यानी सीधे 10 हजार रुपए बढ़ सकते है। इसके पीछे का कारण इस रूट पर केवल एक ही विमान का होना है। जानकारों की माने तो यदि किसी रूट पर तीन या उससे अधिक कपनियों द्वारा फ्लाइट्स का संचालन किया जाता है, तो तीनों में प्रतिस्पर्धा होती है। ऐसे में फ्लायर्स को भी लाभ मिलता है। लेकिन जबलपुर से महज दो ही कपनियों द्वारा विमानों का संचालन किया जा रहा है।

फ्लायर्स नहीं, इसलिए फेयर भी कम

सबसे कम फेयर इन दिनों जबलपुर से जगदलपुर का है। यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को ही है। वहीं इस रूट पर फ्लायर्स का ग्राफ भी कम रहता है, इसलिए यहां का फेयर सामान्य दिनों के बराबर ही है।

कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा

पुणे, कोलकाता समेत देश के अन्य शहरों में हवाई यात्रा करने जाने वालों को या तो कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है या फिर वे जबलपुर से नागपुर, इंदौर और भोपाल की यात्रा ट्रेन या कार से कर रहे हैं। इसके बाद वे वहां से फ्लाइट लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।