2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: मुरझाए फूलों को फिनायल में करें डिप, फिर देखें मैजिक

मानकुंवर बाई कॉलेज में वर्कशॉप में एक्सपर्ट ने दिए गजब के टिप्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 11 Mar 2019, 10:01 PM IST

flower arrangement

flower

जबलपुर. गवर्नमेंट मानकुंवर बाई कॉलेज के होम साइंस डिपार्टमेंट में फ्लावर अरेंजमेंट और स्क्रीन प्रिंटिंग वर्कशॉप लगाई गई। एक्सपर्ट रेखा चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार से फूलों को सजाने के तरीके बताए। मुरझाए फूलों को भी आप हमेशा खूबसूरती के साथ घर की रौनक बना सकती हैं, इसका प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने गुलदस्ते बनाना, पुष्प सज्जा के तरीके बताए। इसके अलावा एक्सपर्ट तनवीर खान ने स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने टॉवल में तरह-तरह के प्रिंट्स बनवाए। कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. गीता श्रीवास्तव के संरक्षण और आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. सुधा मेहता के निर्देशन में हुआ। आयोजन में एचओडी डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. अंजना धुर्वे, श्वेता धुर्वे उपस्थित रहीं।
मुरझाए फूलों को भी दें खूबसूरती

एक्सपर्ट रेखा ने बताया कि मुरझाए हुए फूलों को फिनायल में डिप करने के बाद उसे तेज धूप में सुखा दें। इससे उनमें कीड़े लगने की आशंका खत्म हो जाएगी। इसके बाद फूलों को पेंट में डिप कर दें। इस तरह सभी फूलों को अरेंजमेंट आर्टिफिशियल गुलदस्ता बनाया जा सकता है।