6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive : सरकारी कैलेंडर में छाप दी बेटे-बेटी की फोटो

बिजली कंपनियों के कैलेंडर में कारनामा, अफसर ने अपने बेटे द्वारा विदेश में खींची गई तस्वीर को प्रकाशित कर दिया

2 min read
Google source verification

image

Prem Shankar Tiwari

Feb 04, 2016


जबलपुर बिजली कंपनियों के नए साल के सरकारी कैलेंडर में विदेशी तस्वीर लगा दी गई है। इस वॉल कैलेंडर की डिजाइन व इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करने वाले अफसर ने अपने बेटे द्वारा विदेश में खींची गई फोटो लगाने के साथ ही बेटी की भी एक तस्वीर को कैलेंडर में प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया है। इससे तस्वीरों का चयन करने वाली कमेटी की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदेश की सभी 6 बिजली कंपनियों के लिए पिछले माह ही लाखों रुपए खर्च कर वॉल कैलेण्डर प्रकाशित करवाए गए हैं। इस कैलेंडर की डिजाइन सहित प्रकाशन की तमाम जिम्मेदारी एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता कॉरपोरेट अफेयर एसएन गोयल को सौंपी गई थी।

मुख्य अभियंता गोयल द्वारा कैलेण्डर में प्रकाशित 6 चयनित तस्वीरों में 2 अपने पुत्र व पुत्री की लगा दी गई हैं। मार्च-अप्रैल 2016 के पृष्ठ पर कैलीफोर्निया के समुद्री तट की तस्वीर लगाई गई है, जो कि गोयल के पुत्र विवेक गोयल ने खींची है। इस तस्वीर के साथ विवेक के नाम का उल्लेख भी है। वहीं सितंबर-अक्टूबर 2016 के पृष्ठ पर कोलकाता स्थित आईआईएम परिसर में खिले गुलाबी कमल की तस्वीर है, जो कि गोयल के पुत्री वर्तिका द्वारा खींची गई है। अब यह खुलासा होने के बाद शक्तिभवन के गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।

बिजली कंपनी का नाम भी गलत
कैलेण्डर में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के नाम को भी गलत प्रकाशित कर दिया गया है। इस बिजली कंपनी का नाम मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड छाप दिया गया है, जबकि कंपनी का रजिस्ट्रेशन एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के नाम से हुआ है। शक्तिभवन स्थित सूत्रों ने बताया कि कंपनी के नाम का गलत प्रकाशन गंभीर मामला है, वहीं पुत्र व पुत्री की तस्वीरें लगाकर भी नैतिकता को दरकिनार किया गया है।

तीन-तीन हजार रुपए का भुगतान
बिजली कंपनियों के हर साल प्रकाशित होने वाले कैलेण्डर में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा खींची गई तस्वीरों सहित बाहरी लोगों की तस्वीरें भी बुलाई जाती हैं। इसके बाद तस्वीरों का चयन अफसरों की कमेटी द्वारा किया जाता है। जिनकी तस्वीरें प्रकाशन के लिए चयनित होती हैं, उन्हें तीन-तीन हजार रुपए का भुगतान भी किया जाता है। मुख्य अभियंता गोयल को कैलेण्डर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके पुत्र व पुत्री की तस्वीरों का चयन प्रश्नचिन्ह बन गया है।

ये भी पढ़ें

image