5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

garba Dandiya Raas 2017- गुजरात का नज़ारा यहां दिखेगा, बिखरेगा भक्ति का उल्लास- देखें वीडियो

सिविक सेंटर स्थित कच्छी जैन समाज भवन तालियों की थाप से गूंजना शुरू हो गया है

2 min read
Google source verification
garba,gujarati garba 2017,Dandiya Raas, new garba 2017, song, garba mp3, garba download, new garba song 2017, garba in gujrat

garba,gujarati garba 2017,Dandiya Raas, new garba 2017, song, garba mp3, garba download, new garba song 2017, garba in gujrat

जबलपुर। शहर में एक बार फिर पत्रिका गरबा महोत्सव की धूम मचने वाली है। इसके लिए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। डांडिया खड़काने वे फिर से तैयार है। जोश के साथ ताल से ताल बजाते हुए मस्ती से सरोबोर होकर झूमने को बेकरार नजर आ रहे हैं। गुजराती गीतों की रिद्म पर झूमने के लिए फिर ताल से ताल बज उठी। बच्चों, युवा और महिलाओं में गजब उत्साह। उमंग से भरे माहौल में सोमवार को पत्रिका डांडिया महोत्सव के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप का आगाज हुआ। सिविक सेंटर स्थित कच्छी जैन समाज भवन तालियों की थाप से गूंजना शुरू हो गया है। वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक सात बैचेज चल रहे हैं। इनमें लेडीज, बच्चे और युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Shradh 2017 यहां से शुरू हुई थी पिंडदान की परंपरा, देवताओं ने इस घाट पर किया था पितरों का तर्पण

new garba 2017 अहमदाबाद से आए ट्रेनर
शहर के लोगों को पारंपरिक तरीके से गरबा सिखाने के लिए ट्रेनर अहमदाबाद से आए हैं। वे उन्हें गुजराती समाज द्वारा किए जाने ट्रेडिशनल गरबा की ट्रेनिंग देंगे। दस साल से अधिक के अनुभवी एक्सपर्ट शहर के लोगों को गरबा सिखाने के लिए तैयार हैं।
gujarati garba 2017 बेसिक से शुरुआत
पहले दिन की वर्कशॉप में बेसिक स्टेप्स से शुरुआत हुई। वन, टू, थ्री, फोर की काउंटिंग पर गरबा खेलना सिखाया गया। लर्नर्स का कहना है कि उन्होंने पहले दिन की क्लास में खूब एंजॉय किया।

READ ALSO-

wife मेरी पत्नी के अवैध संबंध हैं कहकर ऐसे खत्म कर ली अपनी जिंदगी- देखें वीडियो

Anant Chaturdashi अनंत चतुर्दशी के पहले करें गणेश जी के विविध रूपों के दर्शन, मनमोह लेंगे गणराज

pitru paksha mahalaya 2017 कई जन्मों तक भूखी रहती हैं आत्माएं, पितृ पक्ष अमावस्या पर जरूर करें ये काम