
ladies sandals
जबलपुर। मोजड़ी नाम सुनकर प्लेन लैदर की जूतियां ध्यान में आती हैं, लेकिन अब इन मोजड़ी ने नया रूप ले लिया है। प्लेन लैदर से हटकर मोजड़ी कलरफुल हो गई हैं। प्रिंट से लेकर वर्क और कलर में वेरिएशंस भी इनकी शोभा को दोगुना कर रहे हैं। यहां तक कि ट्रेडिशनल ब्लॉक प्रिंट भी अब इन मोजडिय़ों में नजर आ रहा है। इंडिगो, शिबोरी, जिक-जैकजैसे ढेरो प्रिंट मोजड़ी में छाए हुए हैं। शहर के कई मोजड़ी मेकर्स हैं, जो गल्र्स की पसंद को देखते हुए इनमें कई इनोवेशन कर रहे हैं।
READ MORE- लेडीज में स्टेटस सिम्बल बन रही ये खास चीज , बाजार में भारी डिमांड
about- फुटवियर में ट्रेडिशनल वियरेबल आर्ट चलन में, ब्लॉक प्रिंट से सज रही मोजड़ी
गोटा पत्ती और जरदोजी वर्क
मोजडिय़ों में सिर्फ प्रिंट्स ही पसंद नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि गोटा, पत्ती, जरदोजी और जरी का ट्रेडिशनल वर्क भी नजर आ रहा है। एक्सपर्ट आलोक गुप्ता बताते हैं कि गल्र्स अपनी ड्रेस में मिक्स मैच करके मोजडि़य़ा पसंद करती हैं। इनमें ट्रेडिशनल प्रिंट और वर्क की काफी डिमांड है। फिर गर्मियों में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में सिर्फ जूतियों में ही नहीं, बल्कि स्लीपर्स में भी यह क्रिएशन देखने को मिल रहा है।
इंडिगो की है डिमांड
एक्सपर्ट के मुताबिक इंडिगो की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। आउटफिट्स में इंडिगो पसंद किया ही जाता है। अब जूतियों में भी गल्र्स इन्हें प्रिफर कर रही हैं। इसके अलावा भी कई तरह के ब्लॉक प्रिंट्स ट्रेंड में है। मोजडिय़ों के कट्स और बंधाई का काम राजस्थान के साथ-साथ पंजाब में भी होता है, लेकिन इनमें वर्क और प्रिंट्स का सारा काम जयपुर से तैयार होकर आता है। वर्किंग गर्ल इशिता बताती हैं कि कलरफुल जूतियां हर आउटफिट्स के साथ मैच हो जाती हैं, इन्हें कहीं भी कैरी किया जा सकता है।
Published on:
08 Apr 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
