10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

school girls हुई स्कूल से गायब , देर रात इस हाल में मिलीं दोनों लड़कियां

आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्राएं कटनी स्टेशन पर मिलीं , बड़े आर्मी आफिसर्स की हैं लड़कियां

2 min read
Google source verification
डीएनएलयू की छात्राएं रहेंगी एसी में, छात्रों से ज्यादा देंगी फीस

Girls Students

जबलपुर। दो गल्र्स स्टूडेंट्स एकाएक स्कूल से गायब हो गई। दो लड़कियों के यूं अचानक गायब हो जाने से हडक़ंप मच गया। लड़कियां सामान्य परिवारों की नहीं थीं बल्कि वरिष्ठ सैन्य अफसरों की बेटियां थीं। पुलिस सक्रिय हो उठी और उन्हें आखिरकार कटनी में ढूंढ भी लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनो लड़कियां स्कूल में होनेवाली पैरेंट्स मीटिंग को लेकर परेशान थीं इसलिए भाग ली थीं। हालांकि लड़कियों का कहना है कि वे कटनी कैसे पहुंची उन्हें नहीं मालूम। मामले की अब पुलिस गहराई से पड़ताल कर रही है।


देर रात स्टेशन पर मिलीं
आर्मी पब्लिक स्कूल से शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं छात्राएं शनिवार को कटनी रेलवे स्टेशन पर मिलीं। दोनों को जीआरपी ने अपनी सुरक्षा में लेकर जबलपुर आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद उन्हें शहर लाया गया। छात्राओं को तलाशने के लिए शुक्रवार शाम से आर्मी इंटेलीजेंस, आरपीएफ और जिला पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां आर्मी पब्लिक स्कूल में ७वीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों सहेलियां है। वे शुक्रवार को स्कूल गई थीं। दोनों स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। एएसपी संदीप मिश्रा व टीम ने भी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह दोनों छात्राएं कटनी रेलवे स्टेशन पर मिलीं। जीआरपी को शुक्रवार रात करीब11 बजे छात्राओं के गायब होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने लड़कियों को ढूंढने के लिए चेकिंग शुरू कर दी। रात लगभग 2.30 बजे प्लेटफार्म पर दो लड़कियां घूमती हुई दिखीं। जीआरपी ने पूछताछ की तो वे रोने लगीं। छात्राओं की मिलने की सूचना तुरंत गोराबाजार पुलिस को दी गई थी। परिजन आकर दोनों को साथ ले गए।


टेंशन में थी छात्राएं
छात्राओं का साफ कहना है कि कटनी कैसे पहुंची यह उन्हें बिल्कुल पता नहीं है। इधर पुलिस ने जब कुछ सहेलियों से बात की तो पता चला कि पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को लेकर दोनों छात्राएं टेंशन में थीं। इसी टेंशन से वे घर छोडक़र चली गई। इस हाईप्रोफाइल मामले में अब पुलिस गहराई से पड़ताल में जुट गई है।