13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Jobs : गजब! अनपढ़ महिला ने बनाई फर्जी मार्कशीट, 30 साल कर ली सरकारी नौकरी, फिर ऐसे खुला राज

Government Jobs : अनपढ़ महिला ने बनाई फर्जी मार्कशीट, 30 साल कर ली सरकारी नौकरी, फिर ऐसे खुला राज, दोनों अंकसूची में जन्मतिथि अलग

less than 1 minute read
Google source verification
Government Jobs

Government Jobs

Government Jobs : कक्षा 5वीं-8वीं की फर्जी अंकसूची के आधार पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सभाग जबलपुर में भृत्य के पद पर 30 साल से नौकरी कर रही निरक्षर महिला के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने रविवार को प्रकरण दर्ज किया। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस ने बताया कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर में अनीशा बेगम की नियुक्ति हुई। आठ मई 1995 को उसे नियुक्ति आदेश जारी हुआ था। इसके बाद से वह भृत्य की नौकरी करने लगी। 30 साल बाद हाल ही में आला अधिकारियों को शिकायत मिली की अनीशा की अंकसूची फर्जी हैं। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए।

Government Jobs : दोनों अंकसूची में जन्मतिथि अलग

जांच के दौरान पूछताछ में अनीशा ने बताया कि वह निरक्षर है। इसके बाद अंकसूचियों की जांच शुरू हुई। पांचवी की अंकसूची में उसकी जन्मतिथि 11 जून 1964 दर्ज और आठवीं की अंकसूची में सात जुलाई 1965 अंकित है। पांचवीं की परीक्षा में स्वाध्यायी अंकित था, जबकि आठवीं की अंकसूची में केंद्राध्यक्ष के स्थान पर प्राचार्य जनता स्कूल पसियाना जबलपुर की पद मुद्रा सहित हस्ताक्षर हैं। संस्था प्रधान के स्थान पर केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर और सभागीय पूर्व माध्यमिक परीक्षा की पद मुद्रा अंकित है।

Government Jobs : पांचवीं की अंकसूची से चयन

अनीशा की सेवा पुस्तिका की जांच की गई तो उसमें पांचवीं पास होने की जानकारी दर्ज थी। यह भी पता चला कि पांचवी की फर्जी अंकसूची बनाकर उसने नौकरी प्राप्त की थी। बाद में आठवीं की भी फर्जी अंकसूची बनाई।