11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

health tips: प्रेग्नेंट महिलाओं का डाइट प्लान, कोरोना काल में रहेंगी स्वस्थ

प्रेग्नेंट महिलाओं का डाइट प्लान, कोरोना काल में रहेंगी स्वस्थ

less than 1 minute read
Google source verification
pregnant women

pregnant women

जबलपुर। कोरोना काल सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में घर में यदि प्रेग्नेंट महिला है तो विशेष देखभाल की आवश्यकता है। गर्भवती महिला को अभी वैक्सीनेशन नहीं कराना चाहिए। यदि घर में किसी को कोरोना है, तो वह खुद को भी आइसोलेट कर लें। यदि आप कोरोना पॉजिटिव होती हैं, तो कुछ अपवादों को छोडकऱ बच्चे को कोविड-19 रक्त द्वारा पहुंचने की संभावना ना के बराबर होती है।

मास्क लगाकर करवाएं फीडिंग
डॉक्टर्स के अनुसार यदि मां संक्रमित है, जो फीडिंग करवाते समय मास्क लगाया जाए। बच्चे को मां से दूर कमरे में रखा जाए। यदि शिशु की हलचल सामान्य है, पेट दर्द या कोई अन्य समस्या नहीं है, तो चिकित्सक से फोन पर चर्चा करें।

क्या करें महिलाएं
- गर्भवती महिलाएं साबुन से बार-बार हाथ धोएं।
- किसी व्यक्ति से ना मिलें।
- सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- तनाव ना लें, मौसमी फल खाएं।
- फलों का रस और नारियल पानी पीएं।
- पर्याप्त नींद के साथ मेडिटेशन और योगा करें।

रिस्क फैक्टर में शामिल
पॉजिटिव महिलाओं के प्रसव भी हुए, जिन पर स्टडी के बाद यह पाया गया कि गर्भावस्था भी कोविड-19 डिसीज के लिए एक रिस्क फैक्टर है। क्योंकि इस दौरान इम्युनिटी काफी वीक हो जाती है। इसके कारण कॉम्प्लीकेशन भी बढ़ जाते हैं।