18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन यानी, 11 मई तक ओले-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Heavy hailstorm, rain and thunderstorm alert in mp

Heavy hailstorm, rain and thunderstorm alert in mp

MP Weather: गर्मी पर बादल-बारिश ने असर दिखाया है। इससे मौसम थोड़ा खुशनुमा हो गया है। मौसमी प्रणालियां सक्रिय होने की वजह से मई में भी आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे। शहर में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते गर्मी पर ब्रेक लगा व दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन यानी, 11 मई तक ओले(Hailstorm)-बारिश और आंधी का सिस्टम एक्टिव रहेगा। शुक्रवार को भी जबलपुर में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने व गरज चमक के साथ बारिश(Rain Alert) या बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये भी पढ़े - एमपी में भयंकर आंधी की चेतावनी जारी, बारिश का भी अलर्ट

तेज हवा के चलते गर्मी से राहत

गुरुवार को भी बादलों की मौजूदगी व तेज हवा के चलते गर्मी से राहत रही। दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरकर 35.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम था।

हवा में आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और पूर्वी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इसकी वजह से समुद्र से हवा में नमी आ रही है। इन मौसम प्रणालियों की वजह से मौसम मे लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। ऐसा ही मौसम 11 मई तक बना रहेगा। इस दौरान सभाग के जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं।