
Heavy rain in Jabalpur
Heavy rain alert : चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित सभाग के जिलों में मौसम बुधवार को बिगड़ गया। दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बुधवार को सुबह से लेकर रात तक तेज हवा चली। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग समय पर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रेल तक जबलपुर सभाग में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को भी जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कहीं कहीं ओले गिरने और आंधी चलने के भी आसार हैं।
बादल, तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री नीचे गिरा। मंगलवार को यह 36.1 डिग्री था, लेकिन बुधवार को 30.3 डिग्री तक लुढ़क गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम था। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़त हुई। यह 19.5 से 20.8 डिग्री तक जा पहुंचा। गुरुवार को भी तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मध्य महाराष्ट्र पर बने चक्रवात से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु तक भी एक द्रोणिका बनी है। गुरुवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की भी संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवा के साथ नमी आने के चलते गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 5 अप्रेल से मौसम खुलने लगेगा।
Updated on:
03 Apr 2025 12:36 pm
Published on:
03 Apr 2025 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
