12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमावस्या पर आज करें ये काम, चमक सकती है किस्मत

चैत्र नवरात्र का स्वागत घर में भगवान के पूजन वंदन और आह्वान से करना चाहिए।

3 min read
Google source verification
mauni amavasya ke upay

Amavasya in March 2018 - Chaitra Amavasya, Darsha Amavasya

जबलपुर। चैत्र नवरात्र के एक दिन पहले अमावस्या तिथि का शुभ संयोग आया है। आज नदियों में स्नान कर दान पुण्य करने से दोष दरिद्रता आदि दूर हो सकती है। ज्योतिषाचार्य सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री के अनुसार अमावस्या तिथि पर किया गया दान पुण्य और पूजन पाठ शीघ्र स्वीकार होता है। चैत्र नवरात्र का स्वागत घर में भगवान के पूजन वंदन और आह्वान से करना चाहिए।

आज का पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् - 2074, संवत्सर का नाम - साधारण, शालिवाहन शक संवत् - 1939, हिजरी सन् - 1439 मु. जमादि उस्सानी तारीख 28, अयन - उत्तरायन। ऋतु - शिशिर ऋतु। मास - चैत्र, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि - शाम 6.10 तक अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी। नक्षत्र- रात्रि 7.21 तक पूवाभज़द्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। योग ? - रात्रि 08.27 तक शुभ उपरांत शुक्ल योग रहेगा। शुभ मुहूर्त - आज के दिन पिण्ड दान, पितर तपज़्ण एवं मंत्र साधना हेतु शुभ मुहूर्त है। अनुकुल समय - प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 4.30, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक।

व्रत/पर्व - स्नान दान अमावस्या, दिशाशूल - पूवज़्, चंद्रमा - दोपहर 1.03 तक कुंभ राशि में उपरांत मीन राशि में संचरण करेगा। राहुकाल - प्रात: 09.00.00 से 10.30.00 बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।) आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बालकों का नामांक्षर से, सो, द, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बालक अत्यंत हठी एवं जिद्दी स्वभाव के होंगे। बाल्यावस्था उपरांत पढऩे-लिखने में उन्नति के योग बनेंगे। कानून अथवा स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में सफल होंगे।

आज का राशिफल-

मेष- समय पर काम पूरा नहीं होने से परेशान रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। बैंक में कर्ज संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृषभ- बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें। अपने जिद्दी रवैये के चलते सब लोग आप से दूर होंगे। व्यापारिक गतिविधि कमजोर रहेगी। अनाज, तिलहन, तेल व्यापारी आज लाभ कमा सकते हैं।

मिथुन- निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

कर्क- किसी के दबाव में कार्य करना पड़ेगा। खानपान पर ध्यान दें। विवाह संबंधी प्रस्ताव पश्चिम दिशा से आ सकते है। खर्च पर नियंत्रण रखे। अन्यथा कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है।

सिंह- पुरानी की हुई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। पारमार्थिक कार्यों में योगदान देकर संतुष्ट होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन मशीनरी पर धन खर्च होगा।

कन्या- निजी संबंधों में मनमुटाव खत्म होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। डॉक्टर, ब्रोकर और वकीलों के लिए समय उपयुक्त है। परिवार के लोग किसी कार्य को करने के लिए आपत्ति ले सकते हैं।

तुला- जीवन में मिले अनुभव का आज लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। विरोधी आप की छवि बिगाड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।

वृश्चिक- थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कई दिनों से जो कार्य नहीं हो रहे थे। आज सहज ही हो जाएंगे। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवहार में सुधार होगा।

धनु- अपने अकड़ू व्यवहार को थोड़ा नम्र बनाएं। आप समझते हैं कि आपके बिना कोई कार्य नहीं हो सकता पर ऐसा नहीं है। किसी रिश्तेदार के निजी मसले हल करना होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं।

मकर- मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नहीं होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ- कारोबार के चलते यात्रा के योग हैं। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी अपने के लिए कोई कार्य करना पड़ सकता है। विवादित मामले सुलझ सकते हैं।

मीन- बेहतर सफलता के लिए कार्य शैली में परिवर्तन लाएं। व्यापारिक नए संबंध स्थापित होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी विलंब हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। संतान सुख की प्राप्ति संभव।