
Horrele Murder case Grandson killed grandmother in greed for jewelery
जबलपुर/गोटेगांव। गोटेगांव के सिंधी मोहल्ले में मंगलवार को एक रुह कंपा देने वाली घटना हुई। इसमें एक वृद्धा के कत्ल के साथ ही रिश्तों के विश्वास का भी खून हुआ। दादी के जेवर और रुपए की लालच में नाती ने अकेला पाकर वृद्धा का गला घोंट दिया। वृद्धा छटपटाती रही। अपनी जिंदगी की दुहाई मांगती रही। लेकिन जिस नाती को बचपन में अपनी गोद में खिलाया उसे दादी पर जरा भी रहम नहीं आया। जब दादी की सांस टूट गई तो नाती ने वृद्धा के शरीर से गहनें उतारें और उसके पर्स से रुपए निकालकर भाग गया। हत्या के आरोपित बंटी कृपलानी को पुलिस ने बुधवार को जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
दिनदहाड़े अपराध
सिंधी समाज के सदस्य खेमचंद दासवानी के अनुसार गोटेगांव पुलिस थाना से करीब 500 मीटर दूर सिंधी कॉलोनी रिपटा रोड पर रहने वाली लक्ष्मीदेवी पति स्व. बच्चामल कृपलानी (60) मंगलवार को दोपहर में घर पर अकेली थी। मृतका का पुत्र मनीष पढऩे के लिए जबलपुर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ रामप्रसाद का नाती आया। उसने सूनसान घर में वृद्धा की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के गले और हाथ में सोने के जेवर लूट कर फरार हो गया।
फोन नहीं उठा तो शंका हुई
पुलिस के अनुसार मनीष ने मंगलवार की शाम को अपनी मां लक्ष्मीदेवी को शाम को करीब 6 बजे फोन किया। उसकी मां ने फोन नहीं उठाया तो मनीष ने पड़ोस में रहने वाले दीपक कृपलानी को फोन किया। मां से बात कराने के लिए कहा। दीपक जब उसके घर के अंदर गया तो पलंग पर उसकी मां अस्त व्यस्त हालत में मृत पड़ी हुई थी।
ऐसे घूमी संदेह की सुई
पुलिस के अनुसार दीपक जब मृतका के घर पर गया तो उसके आने की आहट पाकर आरोपित बंटी कृपलानी दरवाजे के पीछे छिप गया। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर निकला तो आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद मृतका के पड़ोस में स्थित अपने घर पर गया। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वह अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। इससे पुलिस को बंटी पर संदेह हो गया।
Published on:
07 Mar 2018 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
