10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में खाएं ये फल, सेहत में दिखेगा चमत्कारी बदलाव, स्पेशलिस्ट से जानें इसके राज

गर्मी में खाएं ये फल, सेहत में दिखेगा चमत्कारी बदलाव, स्पेशलिस्ट से जानें इसके राज  

2 min read
Google source verification
weight loss

weight loss

जबलपुर। गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। ऐसे में खानपान का पूरा ध्यान रखना जरूरी है,लेकिन गर्मी के कारण कुछ खाने को भी मन नहीं करता। खाने की कुछ चीजें हमारे शरीर में गर्मी को और बढ़ा देती है, जिससे गर्मी असहनीय हो जाती है। इस तरह की स्थिति में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को कूल रखें। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहे। एक्सपर्ट जय श्रीवास्तव बताते हैं कि गर्मी में एेसा फूड लेना चाहिए, जिनसे पानी की कमी न हो। इसके लिए अपनी डाइट में कुछ खास चीजें एड करें।

about - सीजनेबल फ्रू ट हैं बेस्ट ऑप्शन, समर सीजन में सही लें डाइट, ज्यादा लें लिक्विड

सीजनल फ्रूट - समर सीजन में ऐसे फ्रूट आते हैं, जो पानी की मात्रा को कम नहीं होने देते।इनमें न्यूट्रियंस भरपूर होता है। सीजनेबल खीरा, ककड़ी आदि फ्रूट बेस्ट है। यह ऑयली स्किन को ठीक करते हैं और गैस, एसिडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को खत्म करते हैं। तरबूज में सोडियम, पोटेशियम और विटामिन बी मौजूद होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही यह पानी की कमी को भी दूर करता है। इसी प्रकार खरबूज भी बेस्ट ऑप्शन है।

चटपटा खाने से करें परहेज

- लाइट खाना खांए, जिससे आपको आलस नहीं आएगा। गर्मी में मीट, ऑयली और जंक फूड, मसाले आदि को एग्नोर करें। खाने में सलाद, दही और छाछ को जरूर उपयोग करें। हरी सब्जियों को खाने में रखें।
- पानी की मात्रा कम होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना ८ से १० गिलास पानी पीना चााहिए। वहीं खुद को स्वस्थ रखने और शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना सीजनल फल का जूस पीयें। वहीं बच्चों को खासकर समय-समय पर ग्लूकोज देते रहें।
- केला हर महीने आने वाला फल हैं। इसको आप गर्मियों में भी ले सकते हैं। गर्मी में अगर आपको चक्कर आते हैं, तो आप क्विक एनर्जी के लिए केला खा सकते हैं। इंस्टेंट एनर्जी के लिए केला बेहद लाभकारी होता है। प्रतिदिन एक से दो केले लिए जा सकते हैं।