13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोटी भैंस’ बोलता था पति, बीवी ने किया ऐसा की अब मल रहा हाथ..

mp news: शादी के 18 साल बाद पति के तानों से तंग महिला चार बच्चों को लेकर भांजे संग भागी..।

2 min read
Google source verification
JABALPUR NEWS

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला है। शहर में रहने वाली एक महिला शादी के 18 साल बाद अपने चार बच्चों को लेकर भांजे के साथ भाग गई है। महिला के भागने की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है, दरअसल महिला का पति उसे हमेशा मोटी भैंस कहकर उसकी खिल्ली उड़ाता था और अब जब महिला घर से बच्चों को लेकर भाग गई है तो हाथ मल रहा है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी एक बेटी को भोपाल से ढूंढ निकाला है। महिला उसके प्रेमी व तीन अन्य बच्चों की पुलिस तलाश कर रही है।

शादी के 18 साल बाद..

बच्चों को लेकर भांजे के साथ बीवी के भागने के बाद हाथ मलता हुआ पति महेन्द्र पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी और ममता की शादी 17 साल पहले हुई थी उनकी चार बेटियां हैं। 17 जुलाई को जब वो काम से घर लौटा तो देखा कि घर पर कोई नहीं था। आस पड़ोस में पता किया तो पता चला कि ममता बेटियों को साथ लेकर भांजे दुर्गेश के साथ गई है। इसके बाद पत्नी को हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।


यह भी पढ़ें- एमपी के दो बड़े अफसर ऑफिस के बाहर एक दूसरे से भिड़े, जमकर विवाद, देखें वीडियो

भोपाल में मिली एक बेटी

पुलिस ने महेन्द्र की शिकायत के आधार पर भांजे दुर्गेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो लोकेशन भोपाल मिली। जिसके बाद भोपाल से पुलिस ने महेन्द्र और ममता की बड़ी बेटी को बरामद किया है। बेटी ने पुलिस को बताया है कि वो मां और बहनों के साथ 17 जुलाई को भोपाल आई थी और मां दो दिन पहले ही तीनों बहनों को लेकर राजस्थान चली गई है।


यह भी पढ़ें- चिता पर लिटाते ही शरीर में हुई हलचल, CPR देकर अस्पताल ले गए परिजन

'मोटी भैंस बोलता था, अब उसके साथ नहीं रहना'

ममता की तलाश में जुटी पुलिस की आखिरकार बीते दिनों ममता से बात हो पाई है। ममता ने साफ कहा है कि वो पति महेन्द्र के साथ नहीं रह सकती। उसका आरोप है कि महेन्द्र उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था और लोगों के बीच मोटी भैंस कहता था जिसके कारण उसे काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। पति की प्रताड़ना और खिल्ली उड़ाने से वो निराश थी । ममता ने पुलिस से ये भी कहा कि दुर्गेश भोपाल तक उनके साथ था लेकिन अब वो अपनी तीनों बेटियों के साथ दिल्ली में है और बेटियां अपनी मर्जी से उसके साथ आई हैं। इस बातचीत के बाद ममता ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ममता की तलाश में जुटी हुई है।


यह भी पढ़ें- बातों-बातों में भाजपा नेता ने किया फर्जी मतदान का खुलासा,वीडियो वायरल