आइआइटीज में 7 राउंड
आइआइटी कानपुर में इस सेशन के लिए आयोजित होने वाली आइआइटी, एनआइटी काउंसलिंग की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इस बार सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसेब) सीटें खाली रहने पर एक के बजाए दो स्पेशल राउंड काउंसलिंग आयोजित करेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी आइआइटीज सात राउंड तक अन्य केंद्रीय संस्थानों के साथ काउंसलिंग में हिस्सा लेंगी। इसके बाद एनआइटीज, ट्रिपलआइटीज और सेंट्रल फंडेड इंस्टीट्यूशंस के लिए दो स्पेशल राउंड होंगे।