
IIT Entrance Examination JEE Advanced updates
जबलपुर. शहर के हजारों स्टूडेंट्स को खुश होने का सबब मिल गया है। आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में इस साल अनेक एक्स्ट्रा स्टूडेंट्स को शामिल होने का मौका मिल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 4 हजार एक्स्ट्रा स्टूडेंट्स आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकेंगे। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है, पिछले साल जेईई एडवास्ड में स्टूडेंट्स को 18 माक्र्स का बोनस प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण देना पड़ा था, जो पेपर का करीब 5 प्रतिशत था। इस साल ऐसी गड़बड़ी न हो इसके लिए पेपर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 20 मई को किया जाएगा।
20 मई को परीक्षा
गौरतलब है कि इस साल जेईई मेन देने वाले टॉप कुल 2 लाख 24 हजार स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 2017 में आयोजित परीक्षा में 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट्स को शामिल होने मौका दिया गया था। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 20 मई को किया जाएगा।
पहली बार ऑनलाइन एग्जाम
पहली बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है, पिछले साल जेईई एडवास्ड में स्टूडेंट्स को 18 माक्र्स का बोनस प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण देना पड़ा था, जो पेपर का करीब 5 प्रतिशत था। इस साल ऐसी गड़बड़ी न हो इसके लिए पेपर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अपलोड
आईआईटी कानपुर ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जेईई एडवांस्ड 2018 का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अपलोड कर दिया है। जेईई एडवांस्ड के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ 2 अटैंप्ट दिए जाएंगे। एक 12वीं के साथ और दूसरा 12वीं के बाद। अगर बोर्ड ने एकडेमिक ईयर 2015-16 के लिए जून 2016 के बाद रिजल्ट जारी किया है तो कैंडिडेट जेईई 2018 में बैठ सकता है। जेईई मेन देने वाले टॉप कुल 2 लाख 24 हजार स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ट परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 2017 में आयोजित परीक्षा में 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट्स को शामिल होने मौका दिया गया था।
Published on:
06 Nov 2017 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
