
IMD Weather Update
IMD Weather Update : शहर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। ठंड-कोहरे के बीच बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के जिलों का मौसम चार-पांच दिनों तक बदला ही रहेगा। 28 दिसंबर तक कहीं कहीं बारिश और ओले गिरने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक दिन-रात के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी। जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा और तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा। बुधवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहेगा। बूंदाबांदी के आसार हैं।
बादलों की वजह से मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान फिर बढ़ा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को बढ़कर 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वातावरण में नमी के चलते सुबह कोहरा पड़ा। ठंडी हवा से दिन में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई । यह 28.2 डिग्री से लुढ़क कर 27.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी। अरब सागर से नमी और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा आएगी। साल के अंत में ठंड फिर जोर पकड़ सकती है।
Updated on:
25 Dec 2024 12:13 pm
Published on:
25 Dec 2024 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
