2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनकम टैक्स का इस नामी मोबाइल शॉप पर छापा, नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेन-देन की आशंका

कार्रवाई से हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 21 Mar 2018, 7:20 PM IST

income tax raids today in famous mobile shop in jabalpur,income tax raid in india,biggest income tax raid in india ,raids of income tax,latest raid of income tax,latest news of mobile shop income tax raid,Jabalpur,it raid in jabalpur,note bandi,income raid after notebandi,demonetization in india,jabalpur it raid,income tax,

income tax raids today in famous mobile shop in jabalpur

जबलपुर। आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में बेहद प्रचलित एक मोबाइल शॉप पर छापा मारा। दोपहर बाद अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स अधिकारियों की गाडिय़ां पहुंचने के साथ ही दुकान से ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। आयकर अधिकारियों ने दुकान के सारे दस्तावेज कब्जे में लेते हुए लेन-देन के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। ये छापेमारी नोटबंदी के दौरान लेन-देन को लेकर संदेह के घेरे में आए कारोबारियों पर की जा रही कार्रवाई के तहत की गई है। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी मोबाइल शॉप में जांच कर रहे है।

आईटी रिटर्न दाखिल नहीं
विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि जिस मोबाइल शॉप पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है, उसने इनकम टैक्स का रिटर्न जमा नहीं किया गया है। इस मामले में आयकर विभाग द्वारा मोबाइल शॉप संचालक को नोटिस भी जारी किए गए है। नोटबंदी के दौरान लेने-देने की जानकारी भी तलब की गई है। लेकिन संचालक द्वारा आयकर विभाग के नोटिस पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

पूरे कॉम्पलेक्स में सिर्फ मोबाइल शॉप्स
आयकर विभाग ने बुधवार को नौदराब्रिज के पास नगर निगम के कॉम्पलेक्स में स्थित धर्मेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स में छापे की कार्रवाई की। जिस जगह पर यह दुकान स्थित है उस पूरे कॉम्प्लेक्स में ज्यादातर मोबाइल हैंडसेट और एसेससीरिज की शॉप्स है। दोपहर बाद जैसे ही आयकर अधिकारियों की कार धर्मेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने आकर रुकी तो कॉम्पलेक्स में स्थित अन्य शॉप्स में भी हलचल तेज हो गई। कॉम्प्लेक्स में स्थित अन्य मोबाइल शॉप्स के संचालक को भी छापे का डर सताने लगा।

कच्चे काम का बड़ा मार्केट
शहर में मोबाइल हैंडसेट बिक्री का नौदराब्रिज स्थित नगर निगम कॉम्पलेक्स बड़ा मार्केट बन गया है। यहां मोबाइल की फुटकर बिक्री की कई दुकानें है जिसमें कुछ में बाजार के मुकाबले कम कीमत पर नामी कंपनियों के मोबाइल हैंडसेट बेचे जाते है। सूत्रों के अनुसार इस मोबाइल बाजार में नोटबंदी के दौरान भारी मात्रा में काला धन खपाया गया है। जिसका कोई लेखा-जोखा दर्शाया नहीं गया है। इसके चले आयकर विभाग अब मोबाइल दुकानों के वित्तीय लेने-देन के दस्तोवजों की जांच कर रहा है।