
indian railways new rules 2018 -19
जबलपुर. जबलपुर डिवीजन के अफसरों के एक फैसले से यात्री परेशान हो रहे हैं। इससे टे्रनों में बेडरोल के लिए विवाद होने लगा है। यात्रियों के आक्रोश के चलते कोच अटेंडेंट आधे रास्ते से टे्रनों से गायब हो जा रहे हैं। पांच दिन से टे्रनों में हो रहे हंगामा-विवाद से पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के कान खड़े हो गए हैं।
इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों ने एक मार्च से टे्रनों में नया आदेश लागू किया है। अब एक कोच अटेंडेट के हवाले दो एसी कोच कर दिए गए हैं। टे्रन रवाना होने के दो घंटे बाद तक अटेंडेंट यात्रियों को बेडरोल नहीं देते, तो हंगामा होता है। इसके चलते अटेंडेंट ड्यूटी से गायब होने लगे हैं।
रात तीन बजे मिला बेडरोल
इंदौर जाने वाली २२१९२ अप ओवरनाइट एक्सप्रेस में रविवार रात तीन बजे तक बेडरोल बंटते रहे। ११.५५ बजे यहां से छूटी टे्रन में बेडरोल समय पर न मिलने से हंगामा हो गया। इसी तरह १२१८७ अप जबलपुर-मुंबई गरीबरथ एक्सप्रेस में भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। टे्रन के पिपरिया पहुंचने तक सभी यात्रियों को बेडरोल नहीं बंट पाया था। तीन दिन पहले भी गरीबरथ में बेडरोल न मिलने से हंगामा हुआ था।
शक्तिपुंज से गायब हुआ अटेंडेंट
हावड़ा के लिए देर रात रवाना हुई ११४४७ डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस में भी गत दिवस बेडरोल को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। गुस्साए यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को घेर लिया। टे्रन के ब्यौहारी पहुंचने के बाद भी एसी कोचों के यात्रियों को बेडरोल नहीं मिले थे। यात्रियों का गुस्सा देखकर ड्यूटी बजा रहा कोच अटेंडेंट टे्रन से गायब हो गया। वह बीच में ही उतर कर वापस जबलपुर लौट आया।
इन टे्रनों के यात्री परेशान
गरीबरथ एक्सप्रेस
गोंडवाना एक्सपे्रस
अमरावती एक्सप्रेस
जम्मूतवी एक्सप्रेस
अटारी स्पेशल
सांतरागाची स्पेशल
पुणे स्पेशल
महाकोशल एक्सप्रेस
बांद्रा स्पेशल
ओवरनाइट एक्सपे्रस
यह है स्थिति
05 दिन से हो रहा टे्रनों में विवाद-हंगामा
01 अटेंडेंट के हवाले २-२ कोच
01 मार्च से लागू किया नया आदेश
यात्रियों को समय पर नहीं मिल पा रहे बेडरोल
टे्रन छूटने के दो घंटे बाद भी अटेंडेंट नहीं दे रहे दस्तक
READ MORE- Chaitra Navratri 2018 - चैत्र नवरात्रि 2018 के शुभ मुहूर्त घटस्थापना और तिथियां
Published on:
06 Mar 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
