2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद ने कह दी ये बड़ी बात, मच गई खलबली

पूर्वोत्तर के चुनाव में जीत पर जश्न मनाने के लिए उमड़ी भाजपाइयों की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 5 Mar 2018, 2:47 PM IST

BJP statement on vidhan sabha chunav 2018 in madhya pradesh news

BJP statement on vidhan sabha chunav 2018 in madhya pradesh news

जबलपुर. त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फ हराने और मेघालय में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर भाजपा जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान सांसद राकेश सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत से यह सिद्ध हो गया कि देश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। साल २०१८ में भाजपा मप्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी। वहीं साल २०१९ में होने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा खुद के दम पर सरकार बनाएगी। इस बार हम और मजबूती के साथ जनता के सामने आएंगे। उपचुनावों में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है, हम मुख्य चुनावों के प्रदर्शन पर विश्वास करते हैं। वहीं उपचुनावों में होली के पहले होली खेलने वाली कांग्रेस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

प्लॉट देखने पति के साथ गई पत्नी, ब्रोकर से पहली नजर में कर बैठी प्यार

बड़ी खबर: कांग्रेस ने अपने इन 2 दिग्गजों को दिखाया बहार का रास्ता, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल!

बीजेपी त्रिपुरा नगालैंड शानदार जीत, यहां तक गूंजे विजयी स्वर- देखें वीडियो

राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में पच्चीस साल से काबिज वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया है। ये साफ साफ बताता है कि जनता को बदलाव पसंद है, विकास चाहते हैं, वे जातिवाद, परिवारवाद से दूर होना चाहते हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, एमडीए अध्यक्ष प्रभात साहू, एसके मुद्दीन, सदानंद गोडबोले, धीरज पटैरिया मौजूद थे। इस अवसर पर आनंद मिश्रा, रजनीश यादव, जय सचदेवा, तृष्णा चटर्जी, योगेंद्र राजपूत, अंजू भार्गव, कमलेश अग्रवाल, रंजीत पटेल, अश्वनी परांजपे, कैलाश साहू, प्रमोद चौहटेल, शशिकांत सोनी, डॉ. अश्विनी त्रिवेदी, अमर मिश्रा शामिल थे।

छोटी लाइन फाटक में मनाया जश्न- भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटी लाइन फाटक में भी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान रामानुज तिवारी, अंकित द्विवेदी, विजय मोरे, जय चक्रवर्ती, राजेन्द्र श्रीपाल मौजूद थे।

नई कार्यकारिणी का स्वागत
भाजपा रानी दुर्गावती मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ में मनोनीत सह संयोजक अम्बादास ताम्रकार, संजय उपाध्याय, अनिल पाठक, सत्यम सोनी, जितेंद्र पटेल, अनिल जायसवाल मौजूद थे।