2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लॉट देखने पति के साथ गई पत्नी, ब्रोकर से पहली नजर में कर बैठी प्यार

पनागर के खैरी की घटना, प्रेमी के साथ रहने वाली महिला ने पति की बुराई करने पर दी थी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 5 Mar 2018, 11:53 AM IST

Husband burnt alive wife

Husband burnt alive wife

जबलपुर. दो बच्चों की मां ने प्लॉट दिखाने वाले के प्रेम में पड़कर पहले घर छोड़ा और बाद में प्रेमी द्वारा पति को बुरा-भला कहने पर फंदे से झूल गई। मामला बीते साल का पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी का है। सीएसपी ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है।

सीएसपी अधारताल डॉ. नीरज चौरसिया ने बताया, 14दिसम्बर 2017 को खैरी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे वीरेंद्र केवट ने दीपा (30) की आत्महत्या की सूचना पनागर थाने में दी थी। जांच के दौरान पता चला कि दीपा की शादी वर्ष 2008 में लॉजी गोटिया निवासी जितेंद्र असाटी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद जितेंद्र दीपा के साथ पनागर कुसनेर में रहने लगा। जितेंद्र कुछ समय पहले दीपा के साथ वीरेंद्र केवट का प्लॉट देखने गया था। इस दौरान दीपा की पहचान वीरेंद्र से हुई। दोनों में प्रेम हो गया। १६ अप्रैल २०१५ को दीपा अचानक गायब हो गई। जितेंद्र ने पनागर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। छह मई २०१५ को दीपा को पुलिस ने खोज निकाला। इसके बाद वह जितेंद्र के साथ रहने लगी। हालांकि उसका वीरेंद्र के साथ भी प्रेम सम्बंध बना रहा।

दो बच्चों की मां से युवक ने बनाए संबंध, वीडियो बनाकर किया वायरल

बड़ी खबर: कांग्रेस ने अपने इन 2 दिग्गजों को दिखाया बहार का रास्ता, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल!

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने दीपा की मां व भाई के बयान लिए, तब पता चला कि वह पति से तलाक लिए बिना वीरेंद्र के साथ रह रही थी। जितेंद्र ने पुलिस को घटना वाली रात फोन पर हुए विवाद की जानकारी दी। इसके बाद वीरेंद्र की पोल खुल गई।

प्रेमी के साथ रहने लगी थी
दीपा ने ७ दिसम्बर 2017 को वीरेंद्र के साथ रहने का आवेदन पनागर थाने में दिया। अगले दिन से दो वर्षीय बेटे के साथ उसके खैरी स्थित किराए के मकान में रहने लगी। उसने एक बेटे को जितेंद्र के पास छोड़ दिया था। 13 दिसम्बर 2017 को वीरेंद्र ने शराब के नशे में दीपा के पति जितेंद्र असाटी को बुरा-भला कहा। दीपा ने मना किया, तो दोनों में विवाद हो गया। झूमाझटकी में दीपा गिर गई। रात में उसने सिलेंडर पर चढ़कर छप्पर की बल्ली में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरेंद्र की नींद खुली तो उसने सिलेंडर हटा दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी। पूछताछ में भी पुलिस को दूसरा सिम नम्बर बताकर गुमराह करने की कोशिश की।