20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / बाहर आओ सरप्राइज देना है… बाहर बुलाकर बचपन की सहेली ने फेंका तेजाब

बाहर आओ सरप्राइज देना है… बाहर बुलाकर बचपन की सहेली ने फेंका तेजाब

Jabalpur Acid Attack: शहर के गौरीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी में एक युवती ने रविवार रात अपने बचपन की सहेली पर एसिड फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने आई मां भी घायल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 1 Jul 2025, 8:15 AM IST

Jabalpur Acid Attack

Jabalpur Acid Attack (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

Jabalpur Acid Attack: शहर के गौरीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी में एक युवती ने रविवार रात अपने बचपन की सहेली पर एसिड फेंक(Jabalpur Acid Attack) दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने आई मां भी घायल हो गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 50 फीसदी झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े- अनिरुद्धाचार्य के सामने की थी दुल्हन की अपील… 1 माह बाद UP में कब्र में मिली लाश

1 माह से बंद थी बातचीत

पुलिस ने बताया कि अवधपुरी निवासी पीरलाल दास की बेटी श्रद्धा (2३) बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उनके पड़ोस में अग्नि साहू रहते हैं। उनकी बेटी इशिता साहू इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। श्रद्धा और इशिता बचपन से सहेलियां हैं। हाल ही में उनमें किसी पर विवाद हुआ। इसके चलते श्रद्धा एक माह से इशिता से बात नहीं कर रही थी। श्रद्धा रविवार को पढ़ रही थी, रात साढ़े सात बजे इशिता उसके घर आई और बाहर टहलने चलने के लिए कहा।

बताया कि उसे सरप्राइज देना है। श्रद्धा ने मना किया, लेकिन उसके ज्यादा आग्रह पर वह उसके साथ चली गई। मौका पाकर इशिता ने जार में रखा एसिड श्रद्धा के चेहरे पर फेंक दिया। उसकी चीख सुनकर मां जोत्सना और पिता पीरलाल बाहर आए और श्रद्धा को बाथरूम में ले जाकर चेहरा पानी से धुलवाया और अस्पताल भेजा। जोत्सना भी एसिड के कारण झुलस(Jabalpur Acid Attack) गई हैं।

ये भी पढ़े- मां ने कहा था… 'हमारे हिस्से की जमीन जायदाद छोटे बेटे को दे देना', और फिर…

इशिता के माता-पिता घर से फरार

गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया ने बताया कि एसिड के कारण श्रद्धा का चेहरा, दोनों हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। तहसीलदार की मौजूदगी में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने इशिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर, वारदात के बाद इशिता के माता-पिता घर पर ताला लगाकर भाग गए।