वापस नहीं आने पर पड़ोसियों ने फोन लगाया, तो बंद मिला। तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तिवारी के फोन की आखिरी लोकेशन गोरखपुर में मिली थी। उसके बाद मझौली टीम वहां पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश की गई, तो पता चला कि कुछ दिन पहले एक लाश लावारिस अवस्था में मिली थी।