11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेमा गार्डन से बेदखल लोगों का कलेक्ट्रेट में डेरा, कलेक्टर बोले नियम से देंगे घर

जनसुनवाई : 150 से ज्यादा लोग पहुंचे

less than 1 minute read
Google source verification
lema_garden.jpg

jabalpur collector Dr. Ilayaraja T (IAS)

जबलपुर। लेमा गार्डन में नगर निगम के मकानों से हटाए गए अवैध कब्जाधारियों ने मंगलवार को कलेक्टे्रट में डेरा डाला। महिला-पुरुष और बच्चों सहित करीब 150 लोग जनसुनवाई में पहुंचे। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने उन्हें समझाइश दी। साथ ही कहा कि मकानों पर अवैध कब्जा था। अब केवल पात्र लोगों को उनका आवंटन किया जाएगा। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

READ MORE- मार्च 2022 में रेलवे काट रहा चांदी, ऐसे कर ली करोड़ों की कमाई |

लेमा गार्डन गोहलपुर में राजीव आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 434 आवासों से अवैध कब्जाधारियों को प्रशासन ने की कार्रवाई में हटा दिया गया। वे लोग इन मकानों का आवंटन और पूर्व में कुछ लोगों के द्वारा मकानों के लिए ली गई राशि की शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर ने सभी की बातों को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निकरारण भी किया। साथ ही कहा कि जिस जमीन पर कब्जा है उसे भी मुक्त कराया जाएगा। वहां नए मकान बनाए जाएंगे।

दलालों की बातों में न आएं
कलेक्टर ने कहा कि आवासों का आवंटन ईमानदारी से किया जाएगा। लोग दलालों की बातों में न आएं। जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं और उनके पास आधार कार्ड है, जिनके कोई भूखंड नहीं है व तीन लाख से अधिक आय नहीं है, ऐसे पात्र परिवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ ने भी आवास आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्हें बताया गया कि नगर निगम के में आवेदन करना होगा।