12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर की लड़कियों महिलाओं की राजस्थान में इतनी मिलती है कीमत, ऐसे हुआ खुलासा

जबलपुर की लड़कियों महिलाओं की राजस्थान में इतनी मिलती है कीमत, ऐसे हुआ खुलासा  

2 min read
Google source verification
city has become the adversary of human trafficking

रोटी का लालच गरीब परिवारों पर देह कारोबारियों का शिकंजा

जबलपुर। वासु होटल के एक कर्मचारी ने पत्नी और एक अन्य महिला के साथ मिलकर होटल में ही काम करने वाली एक महिला को दो लाख 80 हजार रुपए में राजस्थान में बेच दिया। खरीददार ने महिला से जबरन शारीरिक सम्बंध बनाया। तीनों आरोपी एक और महिला को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उसके सांवले रंग ने उसे बचा लिया और उसका सौदा नहीं हुआ। पुलिस ने कर्मचारी समेत उसकी पत्नी व एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो फरार
राजस्थान में महिला को दो लाख 80 हजार में बेचा, रंग सांवला था इसलिए दूसरी बच गई

बालशाखा में किया था सौदा
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को बताया कि कटरा मोहल्ला अधारताल निवासी अनिल बर्मन ने 27 वर्षीय और 31 वर्षीय विवाहिता महिलाओं को अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद अनिल अपनी पत्नी ज्योति और परसवाड़ा निवासी संतोषी बैरागी के साथ दोनों महिलाओं को राजस्थान के बूंदी ले गया। वहां सुरेश सिंह के माध्यम से 31 वर्षीय महिला का सौदा बालशाखा निवासी जमना शंकर से कर दिया। लेकिन, 27 वर्षीय महिला का रंग सांवला होने के कारण उसका सौदा नहीं हो सका। जमना ने दो लाख 80 हजार रुपए दिए और महिला को अपने साथ ले गया। वहां उसने महिला से दुराचार किया। महिला ने उसे विश्वास में लिया और जैसे-तैसे वह शहर आई और गुरुवार रात मदन महल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


दोनों रहती हैं पति से अलग : महिला 15 साल से पति से अलग रह रही थी। उसका दस साल का बेटा है। वह वासु होटल में काम करती थी। वहां उसकी पहचान होटल में ही काम करने वाले अनिल से हुई। अन्य महिला भी अनिल के ही झांसे में आई। मामले में पुलिस ने अनिल समेत उसकी पत्नी ज्योति और संतोषी को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों और महिलाओं का सौदा करने वाले बूंदी निवासी सुरेश सिंह और महिला को खरीदने वाला जमना शंकर फरार है।