7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूटाताल में पुलिस ने की बैरीकेटिंग, कोरोना पॉजिटिव केस पर ये बोले कलेक्टर: देखें वीडियो

फूटाताल में पुलिस ने की बैरीकेटिंग, कोरोना पॉजिटिव केस पर ये बोले कलेक्टर: देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur.jpg

corona hotspot

जबलपुर। सबसे ज्यादा संदिग्ध क्षेत्रों में सराफा और फूटाताल का कुछ क्षेत्र आया है। इसके बावजूद लोगों ने कोरोना को हल्के में ले लिया है। लोग खुलकर सब्जी बाजार व किराना आदि खरीदने के लिए निकल रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइस के बाद भी लोग नहीं मान रहे। ऐसे में पुलिस को आज फूटाताल व सराफा के आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेटिंग करनी पड़ी। वहीं बाहर निकले लोगों से उनके कारण पूछे गए तो अधिकतर लोग बेवजह घूमते हुए पाए गए हैं। इसी के साथ कलेक्टर भरत यादव ने गुरुवार की प्रेस ब्रीफिंग में कोरोना वायरस पर विस्तृ़त जानकारी देते हुए बताया कि हालातों को बिगडऩे से रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री निकाली जा रही है। ताकि इसे बढऩे से रोका जा सके। वहीं संदिग्ध या संदेह होने पर लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।