2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर त्रासदी : वापस हो गया था क्रूज पर मौत ने फिर बुला लिया, अचानक मुड़ा और बांध में समा गया

Jabalpur Tragedy : आंधी चलने पर क्रूज वापस हो रहा था, क्रू मेंबर्स ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ दी, यह गलती जानलेवा साबित हुई, कुछ ही देर में क्रूज डूब गया।

2 min read
Google source verification
Jabalpur Tragedy: Cruise sank in Bargi Dam upon its return

Jabalpur Tragedy: Cruise sank in Bargi Dam upon its return

Jabalpur Tragedy - तूफानी हवाओं की वजह से गुरुवार शाम को बरगी बांध में डूबे क्रूज हादसे में शुक्रवार को पांच और पर्यटकों के शव मिले। इससे मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अभी तीन बच्चों सहित चार लोग लापता हैं। शनिवार सुबह सर्च अभियान फिर शुरु किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेना, हैदराबाद से आई एनडीआरएफ टीम, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों को भसीन आर्केड सिविल लाइंस की रेशमा सैय्यद (66), गंजबासौदा की शमीम फातिमा (65), जबलपुर की ज्योति श्रीवास (39), त्रिशान मैसी (4) और मरीन मैसी (36) के शव मिले। गुरुवार रात को जबलपुर की नीतू सोनी (43), तमिलनाडु की सौभाग्यम अलागन (42), दिल्ली की मधुर मैसी (62) और जबलपुर की काकुलाझी (38) के शव मिले थे। लापता लोगों में तमिल (5), चिराग सोनी (6), मयूरम (9) और कामराज शामिल हैं। इस बीच हादसे से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। प्रभावितों ने बताया कि आंधी चलने पर हमारे दबाव में क्रूज वापस हो रहा था। क्रू मेंबर्स ने अचानक स्टेयरिंग मोड़ दी। यह गलती जानलेवा साबित हुई। कुछ ही देर में क्रूज बांध में डूब गया।

संख्या को लेकर संशय:

मैकल रिसोर्ट ने पुलिस और प्रशासन को बताया है कि 29 टिकट जारी किए गए थे। हालांकि पुलिस जांच में पता चला है 32 लोग सवार थे। बाद में आंकड़ा बढ़कर 34 पर पहुंच गया। गुरुवार रात दावा किया गया कि 22 को बचाया गया है। चार की मौत हो गई है। आठ लापता हैं। शुक्रवार को पांच शव मिले, तब भी दावा किया गया कि चार और लापता हैं।

क्रूज चलाने वाले खुद नहीं समझ पाए करना क्या है

प्रभावितों के मुताबिक हालात ऐसे खराब हुए कि क्रूज चलाने वाले खुद नहीं समझ पा रहे थे कि करना क्या है! आवाज सुनने के बाद भी बोट लेकर बचाने वाले नहीं आए। जब पानी अंदर भरने लगा तब क्रू-मेंबर्स में घबराहट फैली।

अचानक दूसरी ओर मोड़ दिया क्रूज!

हादसे में बचे लोगों ने बताया, आंधी तेज होते ही हमने क्रूज को किनारे पर ले चलने को कहा। जब ज्यादा दबाव बनाया तो क्रू मैंबर्स ने उसे लौटा भी लिया लेकिन हवा के कुछ थमते ही उसे दोबारा पानी में ले गए। प्रभावितों के अनुसार क्रूज सामान्य से ज्यादा स्पीड में था। क्रू मेंबर्स ने अचानक स्टेयरिंग दूसरी दिशा में मोड़ दी। इसके कुछ ही पलों में क्रूज पानी में समा गया।

बरगी क्रूज दु:खांतिका : प्रमुख बिंदु

पर्यटकों की संख्या को लेकर अब भी गफलत
5 और पर्यटकों के शव मिले
चार अब भी लापता
क्रूज कर्मचारियों पर लिया एक्शन
शनिवार सुबह से ही शुरु की लापता लोगों की सर्चिंग