28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर की घटना पर बोले कमलनाथ, सिर्फ गिरफ्तारी से ही काम नहीं चलेगा, ऐसा होना चाहिए

-पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान-उदयपुर की घटना की निंदा करते हैं-बोले- प्रदेश की 70% अर्थ व्यवस्था कृषि आधारित-नर्मदा के ग्वारीघाट पर पूजा के बाद शुरु किया प्रचार

2 min read
Google source verification
News

उदयपुर की घटना पर बोले कमलनाथ, सिर्फ गिरफ्तारी से ही काम नहीं चलेगा, ऐसा होना चाहिए

जबलपुर. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मां नर्मदा के ग्वारीघाट पर पूजा अर्चना करने के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की।


मीडिया से चर्चा के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा रते हुए कहा कि, इस समय सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा देश इसकी निंदा कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि, इस मामले में सिर्फ गिरफ्तारी से ही काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि, इसपर ठोस कार्रवाई होकर रहेगी।


कमलनाऩ ने आगे कहा कि, प्रदेश की 70 फीसदी अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि, ये मैं नहीं खुद शिवराज सिंह ने विधानसभा में ये आंकड़े खुद ही पेश किये थे। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश की पहचान बने ताकि इन्वेस्टमेंट यहां आए, इन्वेस्टमेंट विश्वास से आता है। नौजवानो की दुनिया अलग है, वो काम चाहता है, कमीशन नहीं चाहता, हाथों को काम मांगता है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की सभा में नाराज होकर जमीन पर बैठ गए मिर्ची बाबा, जानिए क्या है कारण


'क्राइम में नंबर वन बना मध्य प्रदेश'

पीसीसी चीफ ने ये बी कहा कि, 18 साल में मध्य प्रदेश के भीतर बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या और महिला अपराधों के मामले नंबर वन पर आ पहुंचे हैं। नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों की बहुमत बनने और महापौर चुना जाने के मामले प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, प्रदेश के हर नगर निगम में एक सलाहकार समिति गठित करेंगे। इस एडवायजरी कमेटी में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा, जो शहर विकास की योजनाओं को बनाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- 10 साल की मासूम से रेप के बाद 20 हड्डियां तोड़कर की थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा


जबलपुर आकर ऊर्जा मिलती है- कमलनाथ

जबलपुर की ताऱीफ करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, यहां आकर मुझे नई ऊर्जा मिलती है, महाकौशल का व्यापारिक केंद्र है। जबलपुर की समस्याओं का आप सबको पता है।स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का रैकेट बन चुका है। कल की बारिश में शहर स्मार्ट सिटी बन गया था। शिवराज सिंह सोचते हैं कि, स्मार्ट सिटी घोषणाओं से बन जाएगी। नालियां, सड़क, पार्किंग की समस्याएं हैं। नर्मदा जी हैं लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। नर्मदा की दूसरी तरफ नया जबलपुर बसाने की जरूरत है। 10 साल बाद जबलपुर कैसा हो, इसकी योजना आज से ही बनाने की जरूरत है।


बारिश होते ही खुल जाती है शहर की सड़कों की पोल

15 साल नगर निगम में भाजपा की सरकार, प्रदेश में 18 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन एक बारिश में 3 से 4 फिट सड़को पर पानी भर गया। भाजपा ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बनाई है। ये चुनाव जबलपुर का भविष्य तय करेगा, जबलपुर ने भाजपा को अपनाया है। अब एक बार कांग्रेस को मौका दे, हम अलग जबलपुर बनाएंगे।