27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की सभा में नाराज होकर जमीन पर बैठ गए मिर्ची बाबा, जानिए क्या है कारण

-कांग्रेस की जनसभा में मिर्ची बाबा नाराज-कांग्रेस से सम्मान न मिलने पर जमीन पर बैठ गए बाबा-कांग्रेस नेता मनाकर बाबा को मंच पर लाए-कमलनाथ की जनसभा में शामिल होने गए थे बाबा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Jun 2022, 2:08 PM IST

News

कांग्रेस की सभा में नाराज होकर जमीन पर बैठ गए मिर्ची बाबा, जानिए क्या है कारण

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत पर्टी के सबी नेता पूरे दमखम के साथ पार्षद और महापौर प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। लेकिन इसी बीच सूबे के ग्वालियर में कमलनाथ के साथ जनसबा में सामिल होने आए मिर्ची बाबा अचानक नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ी कि, सभा में सम्मान न मिलने से नाराज मिर्ची बाबा सभा स्थल पर ही मंच से नीचे जमीन पर बैठ गए। हालांकि, जैसे ही कांग्रेस नेताओं को पता चला तो वो तुरंत ही उन्हें मनाने पहुंचे। विधायक प्रवीण पाठक के आग्रह पर भी बाबा की नाराजगी बरकरार रही। इसके बाद सुनील शर्मा और अशोक सिंह द्वारा उनके पैर पड़े गए, तब कहीं जाकर बाबा की नाराजगी शांत हुई और वो जमीन से उठकर मंच पर आकर बैठे।


शहर के फूलबाग इलाके में पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा से पहले मिर्ची बाबा अचानक नाराज होकर मंच से नीचे जमीन पर बैठ गए, जबकि उन्हें कमलनाथ का काफी खास माना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी नाराजगी की कारण मंच पर उन्हें जगह न मिलना बताया जा रहा है। हालांकि, मंच पर पहुंचने के बाद भी वो वहां ज्यादा नहीं रुके। यहां उन्होंने सिर्फ कमलनाथ से मुलाकात की और फिर उतर गए। हालांकि, मिर्ची बाबा के जमीन पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- शिवराज के काफिले में हादसा : रोड शो में पैदल चल रहे बच्चे को वाहन ने कुचला, पीछे मौजूद थे सीएम


कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर शिवराज सरकार से 18 साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि, 15 महीने की सरकार में मैंने प्रदेश में सबसे ज्यादा गौशाला बनवाईं, मैंने संबल योजना में सबको समान रूप से मदद दी लेकिन शिवराज ने हर योजना में भ्रष्टाचार की गंगा बहा दी। जिसमें से स्मार्ट सिटी के रूप में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, 15 महीने में कांग्रेस की सरकार फिर से आएगी देखिएगा।


महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा

ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार और पार्षदों के समर्थन में फूलबाग पर एक विशाल आमसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व सीएम कमल नाथ ने आते ही प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने केवल एक काम किया है कि शराब घर घर पहुंचा दी है,वहीं उनका कहना था कि नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद और नगर पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार शिवराज सरकार की ही देन है।