25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा पर मचा बवाल, 7 पर केस दर्ज

Kathavachak Devika Patel: गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा को लेकर पनागर में बवाल, कुछ लोगों ने अनुचित और अमर्यादित टिप्पणी की... पुलिस ने 7 पर किया केस दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 6 Mar 2025, 9:41 AM IST

Kathavachak devika Patel

Kathavachak devika Patel

Kathavachak Devika Patel: गैर ब्राह्मण कथावाचक की भागवत कथा को लेकर पनागर में बवाल मच गया। महिला कथावाचक पर कुछ लोगों ने अनुचित और अमर्यादित टिप्पणी की। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में सात दिन पहले भागवत कथा हुई। व्यास पीठ पर कथावाचक देविका पटेल को बैठना था।

कुछ को यह नागवार गुजरा और उन्होंने गैर ब्राह्मण कथावाचक पर अमर्यादित टिप्पणियां की। इससे नाराज ओबीसी व एससी-एसटी संगठन ने विरोध कर पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एक हफ्ते बाद पुलिस ने 7 लोगों पर धार्मिक अनुष्ठान में बाधा पहुंचाने, धमकाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी।

अध्यात्म किसी की संपत्ति नहीं: देविका

गैर ब्राह्मण कथावाचक को लेकर क्षेत्र में विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस सुरक्षा के बीच कथा संपन्न कराई गई। इस मामले में कथावाचक देविका ने कहा कि धर्म और अध्यात्म किसी की संपत्ति नहीं है। इसमें सभी का बराबर अधिकार है।

ये भी पढ़ें: