
kawar yatra with tiranga
जबलपुर। धर्म-कर्म में देशप्रेम का ऐसा जज्बा और कहीं नहीं देखा जाता। देशभर मेंं निकलती हजारों कांवड़ यात्राओं से यह कुछ अलहदा इसलिए ही है क्योंकि यहां भोलेनाथ के भक्त तिरंगा लेकर निकलते हैं। इस अद्भुत यात्रा में शामिल होने के लिए जहां युवाओं मेंं उत्साह देखा जाता है वहीं शिवशंकर के भक्त यात्रा का स्वागत करने उमड़ पड़ते हैं।
तिरंगा थामकर निकलते हैं शिवभक्त
सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्राओं का दौर चल रहा है। सोमवार को सावन का अंतिम दिन है सो भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए इस विशेष अवसर के लिए अब महज एक दिन ही रह गया है। ऐसे में हर कोई शिवभक्ती के लिए बेकरार दिख रहा है। देश के माहौल के अनुरूप ही शहर में कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं पर शहर की एक कांवड़ यात्रा की बात ही कुछ और है । यह कांवड़ यात्रा इस मायने में अनोखी हे कि यहां धार्मिकता के साथ ही देखभक्ति की अलख भी जगाई जाती है। इस कांवड़ यात्रा का नजारा ही कुछ अलग रहता है। कावंड़ यात्रा में शिवभक्त तिरंगा थामकर निकलते हैं। भगवा ध्वजों के बीच यह तिरंगा शहरवासियों में जैसे राष्ट्रभक्ति की हिलोरें पैदा कर देता है। यही कारण है कि मात्र ६ किमी का फासला तय करने में कई घंटे लग जाते हैं।
ग्वारीघांट में गूंजा बम भोले का स्वर
आर्यावर्त युवा मंच के तत्वावधान में यह कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। रविवार को मंच के युवा कार्यकर्ता बम-भोले के स्वर के बीच ग्वारीघाट से तिरंगा लेकर रवाना हुए। गुप्तेश्वर महादेव के लिए निकले ये युवा तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे थे। बरसते पानी के बाद भी इनका जोश कम नहीं हुआ।
जगह-जगह स्वागत
ग्वारीघाट से निकली कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुबह करीब १० बजे शुरु हुई यात्रा लगभग ६ किमी दूर गुप्तेश्वर महादेव पहुंची। आर्यावर्त युवा मंच के संरक्षक अभिलाष पांडे ने शिवभक्त और देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत युवाओं का आभार जताया।
Published on:
06 Aug 2017 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
