20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मोहन भागवत जा रहे थे मेरठ खिड़की का शीशा टूटा, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेशन पर उतरे जांच में जुटी GRP

वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर हरदोई क्षेत्र में ट्रेन पर पत्थर फेके गए। इसी ट्रेन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत भी जा रहे थे। उन्हें देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेरठ स्टेशन पर उतार गया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

Feb 20, 2026

वंदे भारत ट्रेन (X)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ पहुंचे। रास्ते में हरदोई के पास ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई। पत्थर लगने से एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। और संघ प्रमुख पूरी तरह सुरक्षित रहे। मामले की जांच जीआरपी कर रही है।

वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास बलोखर फाटक के नजदीक पहुंची थी। अचानक एक पत्थर ट्रेन के एक कोच की खिड़की से टकराया। जिससे तेज आवाज के साथ शीशा चटक गया। उस समय ट्रेन दिल्ली की दिशा में बढ़ रही थी।

ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम को दी सूचना

ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मोहन भागवत ई-1 कोच में सफर कर रहे थे। जबकि पत्थर आगे वाले कोच सी-4 पर लगा था। एहतियात के तौर पर सुरक्षा कर्मियों ने उनका कोच बदलवा दिया। ट्रेन स्टाफ ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।

किसी शरारती बच्चे ने ट्रेन पर फेंका पत्थर

पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रैक के किनारे कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि गेंद ट्रेन से टकराई हो या किसी शरारती बच्चे ने पत्थर फेंका हो। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच जारी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संघ प्रमुख का मेरठ में दो दिन का प्रवास

मेरठ स्टेशन पर देर रात मोहन भागवत सुरक्षा घेरे में उतरे। वह शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में ठहरे हैं। यहां 20 और 21 फरवरी को वे दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें 28 जिलों के प्रबुद्धजन और खिलाड़ी भाग लेंगे।