
(पत्रिका सांकेतिक फोटो)
मेरठ के पल्लवपुरम की युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। युवती के मुताबिक, कुछ माह पूर्व एहतेशाम निवासी सरधना से परिचय हुआ। एहतेशाम ने बताया कि वह प्रयागराज में टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई। जब एहतेशाम मेरठ आया तो बेगमपुल पर उससे मुलाकात हुई।
निकाह का झांसा देकर आरोपी ने उसे 27 दिसंबर 2025 को प्रयागराज बुलाया और अपने कमरे पर ले जाकर रेप किया। पुलिस में जाने की बात सुनकर एहतेशाम ने निकाह की बात कही। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद दो फरवरी 2026 को बनारस ले गया और यहां 100 रुपये के स्टांप पेपर पर निकाहनामा रजिस्टर्ड कराया।
युवती का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने से उसने गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद 12 फरवरी को उसे लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में ले जाकर रेप किया। 13 फरवरी को एहतेशाम ने नशे की दवाई खिला दी और एक मकान पर ले गया। यहां एहतेशाम और उसके दो दोस्तों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। विरोध पर मारपीट की गई और सिगरेट से दाग दिया। 14 फरवरी को आरोपी उसे ट्रेन से दिल्ली लाया। किसी तरह से वह कश्मीरी गेट थाने पहुंची और शिकायत की। यहां पुलिस ने यूपी का प्रकरण बताया और घर भेज दिया। अब पीड़िता ने एसएसपी मेरठ के कार्यालय पर शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक, युवती की ओर से एक शिकायत की गई है। मामले में जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। पता किया जा रहा है कि युवती और एहतेशाम की मुलाकात कब और कहां हुई। घटना कहां की है, यह तस्दीक किया जा रहा है।
Updated on:
19 Feb 2026 09:58 am
Published on:
19 Feb 2026 09:55 am
