3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन से घर में परिवार के साथ रह रहा था जहरीला कोबरा, देखें वीडियो

सवा 5 फीट लंबा कोबरा सांप तीन दिन से पूरे घर में घूम रहा था..आफत में रहती थी परिवार के सदस्यों की जान...

2 min read
Google source verification
cobra_snake.jpg

जबलपुर. अचानक अगर कहीं पर भी सांप नजर आ जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे में अगर सांप के साथ ही घर में तीन दिन गुजारने पड़ें तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस घर में रहने वाले लोगों का क्या हाल होता होगा। मामला जबलपुर का है जहां जहरीला कोबरा सांप बीते 3 दिनों से एक घर में कब्जा जमाए बैठा था। वो घर वालों की मौजूदगी में ही बेधड़क कभी घर के आंगन तो कभी किचन और कही कमरों में घूमता नजर आ जाता था। जिससे घर वालों के दिन डर डर कर कट रहे थे।

घर पर कोबरा ने जमाया कब्जा
जबलपुर के रतन नगर इलाके में रहने वाले केके अहिरवार के घर में बीते तीन दिनों से करीब सवा पांच फीट लंबा एक कोबरा सांप कब्जा जमाए हुए था। जिसके कारण डर डर कर परिवार के सदस्य डरे हुए थे और उनकी रातों की नींद उड़ चुकी थी। हर पल इस बात का डर बना रहता था कि कहीं सांप उन्हें काट न ले। ऐसा नहीं था कि सांप को उन्होंने पकड़ने या भगाने की उन्होंने कोशिश नहीं की लेकिन हर बार वो नाकामयाब रहे। कोबरा सांप बेधड़क घर में लोगों की मौजूदगी में घूमता फिरता नजर आ जाता था। सांप की दहशत में दिन गुजारने को मजबूर परिवार ने तीन दिनों के बाद सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे से संपर्क किया और घर में सांप होने के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- टिकट काटने की जगह साहब रगड़ रहे तंबाकू, शराब के नशे में धुत रेल टिकट काउंटर कर्मी का वीडियो वायरल

सांप पकड़े जाने के बाद ली राहत की सांस
घर में सांप घुसे होने की जानकारी लगते ही सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे केके अहिरवार के घर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को घर में ढूंढ निकाला। सांप घर की रसोई में छिपा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद सर्प विशेषज्ञ ने कोबरा सांप को पकड़ा और घर से बाहर निकालकर लाए और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि जो सांप घर से पकड़ा है वो कोबरा प्रजाति का था जो काफी जहरीला होता है। उन्होंने ये भी कहा कि सांप काफी गुस्से में था और वो किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। वहीं सांप के पकड़े जाने के बाद अहिरवार के परिवार ने राहत की सांस ली।

देखें वीडियो-

Story Loader