16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन सी झड़ी के बीच बरसी आस्था, भक्त हुए सराबोर

महाशिवरात्रि पर शहरभर में अनुष्ठान, दूल्हे के स्वरूप में भोलेनाथ का श्रृंगार, अभिषेक-पूजन

2 min read
Google source verification
mahashivratri

mahashivratri

जबलपुर.महाशिवरात्रि पर मंगलवार को दिनभर सावन जैसी झमाझम बारिश से सर्द हुए मौसम के बावजूद शिवालयों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। कुछ रेनकोट और छाता लेकर पहुंचे तो कई भीगते हुए भी कतार में खड़े रहे। दूल्हे के स्वरूप में भोलेनाथ का श्रृंगार हुआ, अभिषेक-पूजन, आरती करने वालों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा। बेल, पत्र, धतूरा, आम्र पल्लव, बेर, गेंहू की बोली और चना को भक्तों ने भगवान को अर्पित किया। मंदिर मार्गों पर पूजन सामग्री की दुकानों पर दिन भर खरीदारी होती रही।

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महंत स्वामी डॉ. मुकंद दास के सान्निध्य में मंगलाआरती के बाद दर्शन पूजन शुरू हो गया। तेज बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के सभागार में भेजा गया। रात में भोलेनाथ का राज राजेश्वर श्रृंगार और महाआरती की गई। विजयनगर स्थित कचनार सिटी शिव मंदिर में गर्भ गृह में द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं आत्मलिंगेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। अहिंसा चौक से मंदिर तक सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। शिव भक्तों ने मार्ग में जगह-जगह भंडारे किए। नर्मदा तट तिलवाराघाट से भक्तों की टोली ने कांवड़ यात्रा निकालकर पिसनहारी मढि़या स्थित गैबीनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने कांच मंदिर जिलहरीघाट में दर्शन किया, यहां एक साथ शिव की अनेक प्रतिमाओं के दर्शन किए।

पारदेश्वर महादेव
गीताधाम में जगद्गुरु स्वामी डॉ. श्यामदेवाचार्य के सान्निध्य में पारदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक किया गया। पाट बाबा मंदिर, पशुपत? नाथ थ मंदिर लम्हेटाघाट, तिलवाराघाट स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर मटामर, साकेतधाम स्थित रामेश्वरम् महादेव मंदिर, शिव मंदिर भरतीपुर सहित सभी शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए।

शिव संदेश रैली आज
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटंगा कॉलोनी के तत्वावधान में नेशनल कॉलोनी सेवा केंद्र से शिव संदेश यात्रा निकाली। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास शिव दर्शन अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई।
आज निकाली जाएगी भोलेनाथ की बारात

भरतीपुर मंदिर में डोकलाम सीमा पर लड़ती दिखेगी सेना
शिव मंदिर भरतीपुर में शाम चार बजे शिव बारात निकलेगी। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा मंदिर पहुंचेगी तो भगवान शिव और भगवती पार्वती के सात फेरे होंगे। गुरुवार को भगवती की विदाई होगी। शोभायात्रा की १५ झांकियों में आसमान में उड़ते हुए १५ फीट के हनुमानजी एवं डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को युद्ध कौशल का लोहा मनवाते हुए भारतीय जवान दिखेंगे। शोभायात्रा बड़ी ओमती, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, मिलौनीगंज, घोड़ा नक्काश, भानतलैया होते हुए मंदिर जाएगी।

साकेतधाम से बारात
इसी प्रकार साकेतधाम में रामेश्वरम् महादेव पाटोत्सव में शाम छह बजे झंडा चौक से मंदिर तक शिव बारात निकाली जाएगी। भगवान शिव पार्वती की झांकियां और शिव के गण और शिव की भक्ति दिखेगी। मंदिर में शिव तांडव और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को स्वामी गिरीशानंद सरस्वती, बाबा कल्याण दास, स्वामी परमहंस व जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य ने शिव भक्ति की महिमा बताई।

रानीताल से बारात
श्री राम कृष्ण सेवा संघ रानीताल सर्वोदय नगर के तत्वावधान में बुधवार शाम पांच बजे सर्वोदय बस्ती से भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। प्रेमानंद आश्रम जिलहरीघाट में बुधवार शाम छह बजे शिव अर्चन व अभिषेक किया जाएगा। महंत नागा श्यामदास ने बताया कि सैकड़ों शिवलिंगों का पूजन किया जाएगा।

बढ़े उन्नति के मार्ग पर
भरतीपुर शिव मंदिर में मंगलवार को मातृका पूजन के बाद युवाओं की टोली रिश्तेदारों को भोजन प्रसाद देने में जुटी रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील सोनकर ने बताया कि वर्ष १९४६ में मंदिर की स्थापना हुई और २३ वर्ष से २४ घंटे अखंड रामायण पाठ चल रहा है। शिवकृपा से समाज के लोग उन्नति के मार्ग पर बढ़ रहे हैं।