
Medical Colleg : विंध्य के तीसरे शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर ने एमबीबीएस की 150 सीटों की संबद्धता को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को कार्य परिषद की हुई बैठक में सहमति मिलने के बाद संबद्धता प्रदान कर दी गई। इसके साथ ही शहडोल के शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमडी एनाटमी की 4 सीट, एमएस गॉयनोकोलॉजी की 4 सीटों के संचालन को स्वीकृति दी।
कार्यपरिषद ने रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर भोपाल में स्पेशलाइजेशन के कोर्सेस की सीट स्वीकृत की गईं। इसमें एमडी साइकेट्री की 4, एमडी फिजियोलॉजी की 4, एमएस ईएंडटी के 3, एमडी डर्मेटोलॉजी की 3, एमडी फॉरेंसिंक मेडिसिन की तीन सीट की संबद्धता प्रदान दी गई।
बैठक में अजॉक्स पैरामेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जबलपुर में बीपीटी की 7 सीट, बीएमएलटी की 21 सीट, डीएमएलटी की 5 व बीएक्सआरटी की 7 सीट की संबद्धता को सत्र 2022-23 के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी ने स्वीकृति दे दी है। एमयू में आयोजित कार्य परिषद् की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
Medical Colleg : कार्य परिषद् की बैठक में कुलपति डॉ.अशोक खंडेलवाल, प्रमुख सचिव के प्रतिनिधि रोहित सिंह कौशल, डॉ.गीता गुईन, डॉ.रामहरि मीणा, डॉ.अजय सिंह परिहार, स्टेला पीटर, डॉ.आरके गुप्ता, डॉ.परवेज सिद्धीकी, डॉ.पवन स्थापक, डॉ.अंशुल राय, रजिस्ट्रार डॉ.पुष्पराज सिंह बघेल शामिल थे।
Updated on:
13 Dec 2024, 1:13 PM IST
Published on:
13 Dec 2024, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.