2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड एग्जाम के बाद भी नहीं थमेगा परीक्षाओं का शोर, आखिर क्यो?

अप्रैल-मई में होगा कई एग्जाम, एक्सपर्ट बता रहे हैं टिप्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 16 Mar 2019, 10:18 PM IST

entrance test

board exam

जबलपुर. इस महीने बोर्ड परीक्षाओं का दौर चल रहा है और आने वाला अप्रैल मंथ एंट्रेंस एग्जाम के नाम रहेगा। इसी माह से सभी तरह के एंट्रेंस एग्जाम की शुरुआत होने वाली है। इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट से लेकर पॉलिटेक्निक टेस्ट होंगे। शहर में कई हजारों स्टूडेंट्स हैं, जो इन सभी तरह के एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। जैसे ही वह बोर्ड एग्जाम की तैयारी से फुर्सत होंगे, तुरंत बाद ही उन्हें एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रिपेयर होना पड़ेगा। यदि आप भी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से ही आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी, ताकि एग्जाम के वक्त आपको परेशानी ना हो।
दो महीने लगातार परीक्षाएं

सिविल इंजीनियरिंग फील्ड ही नहीं, बल्कि मेडिकल, पॉलिटेक्निक, वेटरनरी जैसी फील्ड में भी दाखिला लेने के लिए शहर के स्टूडेंट्स जुटे हुए हैं। वे इन फील्ड में कॅरियर बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि पिछले दो साल से वह एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और अब वह घड़ी आ गई है कि उन्हें परीक्षा देना होगा। आने वाले दो महीने इन स्टूडेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। अप्रैल और मई माह में भरपूर एग्जाम होने वाले हैं। जरूरत है तो केवल एक अच्छी स्ट्रेटजी की, जिसका इस्तेमाल करते हुए वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें और अच्छे माक्र्स ला पाएं।
यह है कुछ परीक्षाएं

1.जेइइ मेंस परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित की जा रही है। यह सेकंड फेस होगा। परीक्षा 8, 9, 10 एवं 11 अप्रैल को ऑनलाइन मोड पर संपन्न कराई जाएगी। जबलपुर में भी इसके सेंटर होंगे।
2. मेडिकल एंट्रेंस के लिए नीट परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जा रहा है। इसके अलावा एम्स परीक्षा 25 एवं 26 मई को ऑनलाइन मोड पर होगी।

3. देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए हर साल क्लैट परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 12 मई को आयोजित होने वाली है। इसके लिए स्टूडेंट्स 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
4. जो छात्र एग्रीकल्चर फील्ड में कॅरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ऑल इंडिया लेवल परीक्षा आयोजित होने जा रही है। आइसीएआर एआइइइए परीक्षा 12 मई को आयोजित होगी।

5. प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। यह टेंटेटिव डेट है, जो कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी की गई है।
6. प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन 27 एवं 28 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा भी ऑनलाइन मोड पर होगी।

7. प्री वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट तथा डाहेट परीक्षा 25 एवं 26 मई को ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी।

यदि आप भी दे रहे हैं परीक्षा तो ध्यान रखें यह बातें
- यदि आप भी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो कई बातें ध्यान रखना जरूरी है। परीक्षा के एक्सपर्ट दिनेश मिश्रा बताते हैं कि कुछ दिन पहले कोई भी नए टॉपिक को ना पढ़े, जो अभी तक पढ़ा है, उसे ही रिवाइस करें। नया टॉपिक पढऩे से कंफ्यूजन क्रिएट होता है।

- 5 साल के पुराने पेपर को सॉल्व करते रहें। इससे आपको आइडिया लग जाएगा की परीक्षा का लेवल क्या है और पेपर सॉल्व करने में आप टाइम मैनेजमेंट भी सीख जाएंगे।
- परीक्षा नजदीक है तो ऐसे में कहीं भी बाहर का खाना ना खाएं। घर का साधारण खाना खाएं, बाहर का खाना खाने से आपको फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या भी हो सकती है, जो कि आप के एग्जाम में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकता है।

- जो विषय कठिन है, उसे अधिक वक्त दें। सरल विषयों के लिए थोड़ा कम टाइम डिसाइड करें।